कोविशील्ड वैक्सीन पर मचे घमासान के बीच वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट से गायब हुई PM मोदी की तस्वीर? टेक्निकल गड़बड़ी या वजह कुछ और

कोरोना की कोविशील्ड वैक्सीन के साइड इफेक्ट को लेकर पूरे देश में घमासान मचा हुआ है। कोविशील्ड के साइड इफेक्ट के मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर जोखिम कारकों का अध्ययन करने के लिए एक विशेषज्ञ चिकित्सा पैनल के गठन की मांग की गई। इसी बीच नई खबर आई है कि कोविड वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर को हटा दिया गया है। कोरोना महामारी के दौर में वैक्सीनेशन करवाने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा सर्टिफिकेट जारी किए गए थे। सर्टिफिकेट के नीचे की ओर पीएम मोदी की तस्वीर होती थी। तस्वीर में ‘Together, India will defeat COVID-19’ कैप्शन होता था। हालांकि, अब कैप्शन तो मौजूद है, लेकिन पीएम मोदी की फोटो सर्टिफिकेट से गायब हो गई है।
दरिंदा ‘पापा’: पत्नी की मौत के बाद पिता ने 11 साल की बेटी से किया रेप, आरोपी को सजा सुनाते हुए जज ने की दिल को छू लेने वाली बातें कि वहां बैठा हर कोई करने लगा तारीफ

संदीप मनुधाने नाम के एक एक्स यूजर ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि-इस पर से पीएम की फोटो को हटा दिया गया है।संदीप मनुधाने ने लिखा कि मोदी जी अब कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट पर नजर नहीं आ रहे हैं। इसे चेक करने के लिए अभी वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड किया, उनकी तस्वीर इस पर से गायब हो चुकी है। अब ऐसे में सवाल उठाता है कि आखिर पीएम मोदी की तस्वीर को कोविड सर्टिफिकेट पर से क्यों हटाया गया है।

तो इसलिए हटाई गई है पीएम मोदी की तस्वीर….

वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर से पीएम मोदी की त्सवीर हटाने पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया है कि वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट से पीएम मोदी की तस्वीर इसलिए हटाई गई है, क्योंकि लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू है। यही बातें संदीप मनुधाने ने भी अपने ट्वीट में कही हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर दो चरण की वोटिंग हो चुकी है। आदर्श आचार संहिता लागू है, जो चुनाव खत्म होने के बाद खत्म होगी। चुनाव के परिणाम के बाद पीएम की तस्वीर सर्टिफिकेट पर फिर से दिखाई देने लगेगी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!