34,000 के पार हुआ, 10 ग्राम सोना

विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख को देखते हुए दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में तेजी जारी रही और बुधवार को इसका भाव 320 रुपए बढ़कर 34,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर को लांघ गया। सोने का भाव 34,070 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इसी तरह औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं का उठाव बढ़ने से चांदी भी 330 रुपए की तेजी के साथ 41,330 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि चीन की प्रमुख दूरसंचार कंपनी हुवावे के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई शुरू करने से निवेशकों द्वारा सुरक्षित निवेश के विकल्प की ओर रुख मोड़ने से सोने की मांग बढ़ गई। इस बीच अमेरिका-चीन के बीच व्यापार वार्ता के नतीजे को लेकर अनिश्चितता होने से सोने की कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना तेजी के साथ 1,314.76 डॉलर प्रति औंस, जबकि चांदी तेजी के साथ 15.96 डॉलर प्रति ट्राय औंस पर बोली गई। पिछले दो दिनों में सोने में 450 रुपए की तेजी आई है।

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 320-320 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 34,070 रुपए और 33,920 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इसी प्रकार, आठ ग्राम वाली गिन्नी का भाव 200 रुपए की तेजी के साथ 25,900 रुपए हो गया।

चांदी हाजिर का भाव 330 रुपए चढ़कर 41,330 रुपए प्रति किलोग्राम, जबकि चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 361 रुपए बढ़कर 40,434 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। चांदी सिक्कों की भी काफी मांग रही और इसकी कीमत 1,000 रुपए की तेजी के साथ लिवाल और बिकवाल क्रमश: 79 हजार और 80 हजार रुपए प्रति सैकड़ा हो गई।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!