भारत के रक्षा बजट से ड्रैगन का डिफेंस budget 9 गुना ज्‍यादा, US के बराबर सेना पर खर्च कर रहा चीन

बीजिंग
 दक्षिण चीन सागर से लेकर लद्दाख तक युद्धाभ्‍यास कर अपने पड़ोसी देशों को डराने में जुटा चीन सेना पर पानी की तरह से पैसा बहा रहा है। इससे उसका रक्षा बजट पहाड़ जैसा हो गया है। आलम यह है कि चीन का रक्षा बजट अमेरिका के लगभग बराबर हो गया है। अमेरिकी थिंक टैंक अमेरिकन इंटरप्राइज इंस्‍टीट्यूट ने खुलासा किया है कि चीन का साल 2022 में असली रक्षा बजट 710 अरब डॉलर का था। इससे पहले चीन ने सार्वजनिक रूप से दावा किया है कि उसका रक्षा बजट 229 अरब डॉलर ही है। वहीं अमेरिका की बात करें तो उसने साल 2022 में सेना पर 742 अरब डॉलर खर्च किए थे। अगर भारत के रक्षा बजट की बात करें तो यह करीब 81 अरब डॉलर था जो चीन से करीब 9 गुना कम है।

अमेरिकी थिंक टैंक ने कहा कि चीन सार्वजनिक रूप सैन्‍य बजट का गलत आंकड़ा देता है और यह नहीं बताता है कि वह सैन्‍य तैयारी पर कितना खर्च करता है। चीन ने अपनी सैन्‍य तैयारी को बहुत तेजी से बढ़ाना शुरू किया है और एयरक्राफ्ट कैरियर से लेकर अत्‍याधुनिक बॉम्‍बर बना रहा है। चीन के निशाने पर अमेरिका है जो सबसे ज्‍यादा सेना पर खर्च करता है। यह आंकड़ा साल 2022 के चीन के सैन्‍य बजट को लेकर निकाला गया है जो 711 अरब डॉलर था। यह उस साल अमेरिका के बजट से लगभग बराबर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका और चीन के बीच समान रक्षा खर्च में भी बीजिंग का फायदा है।

अमेरिका के मुकाबले क्‍यों फायदे में चीन ?

दरअसल, अमेरिका एक वैश्विक सुपर पावर है और उसे चीन के गढ़ हिंद प्रशांत क्षेत्र से लेकर मध्‍य पूर्व तक बिखरी अपनी सेना पर खर्च करना पड़ता है। यही नहीं यूरोप में रूस के खिलाफ नाटो देशों की मदद के लिए अमेरिका सेना तैनात किए हुए है। इससे कई थिएटर में अमेरिकी रक्षा बजट बंट जाता है। वहीं चीन का पूरा फोकस एशिया पर है और वह सीधे अपनी सेना पर खर्च कर रहा है ताकि युद्धक तैयारी को बढ़ाया जा सके। वहीं अमेरिका के खुफिया समुदाय ने भी पुष्टि की थी कि चीन का रक्षा बजट लगभग अमेरिका के बराबर ही है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!