मई माह में मनाए जाएंगे ये प्रमुख व्रत-त्योहार, तिथि कर लें नोट

हिंदू धर्म में सभी माह का विशेष महत्व है. हर माह में पड़ने वाले व्रत और त्योहार अलग-अलग देवी-देवताओं को समर्पित हैं. मई का महीना न सिर्फ त्योहारों बल्कि ग्रह गोचर के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है।

मई माह की शुरुआत न सिर्फ कालाष्टमी से होता है बल्कि इसी दिन देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं. इसके अलावा वरुथिनी एकादशी, परशुराम जयंती, सीट नवमी और अक्षय तृतीया जैसे त्योहार पड़ रहे हैं. 2 मई से गुरु पंचक भी आरंभ हो रहे हैं जिससे 5 दिनों तक किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्य नहीं किए जाएंगे.

1 मई को मनाई जाएगी. इस दिन विश्व मजदूर दिवस पड़ रहा है. साथ ही इस दिन मासिक कृष्ण जन्माष्टमी भी है।

4 मई को वल्लभाचार्य जयंती है. इसी दिन वरुथिनी एकादशी भी पड़ रही है. यह त्योहार भगवान विष्णु को समर्पित है।

प्रदोष व्रत 5 मई को है. यह त्योहार भगवान शिव को समर्पित है. इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है।

6 मई को मासिक शिवरात्रि और रबीन्द्रनाथ टैगोर जयंती मनाई जाएगी।

मासिक कार्तिगाई 8 मई को पड़ रही है. इस दिन भगवान शिव के ज्योत रूप की पूजा की जाती है. इस दिन वैशाख अमावस्या भी है।

10 मई को परशुराम जयंती मनाई जाएगी. इस दिन भगवान विष्णु के परशुराम अवतार की पूजा की जाती है. साथ ही इस दिन अक्षय तृतीया और मातंगी जयंती है. रोहिणी व्रत भी इसी दिन रखा जाएगा.

11 मई को विनायक चतुर्थी पड़ रही है. इस दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है.

12 मई को शंकराचार्य जयंती, सूरदास जयंती, रामानुजन जयंती मनाई जाएगी. साथ ही इस दिन मातृ दिवस भी है.

13 मई को स्कंद षष्ठी और 14 मई को गंगा सप्तमी और वृषभ संक्रांति पड़ रही है.

मासिक दुर्गाष्टमी और बगलामुखी जयंती 15 मई को मनाई जाएगी. इस दिन मां बगलामुखी की पूजा की जाती है.

16 मई को सीता नवमी पड़ रही है. इस दिन माता जानकी की पूजा की जाती है.

18 मई को महावीर स्वामी कैवल्य ज्ञान दिवस मनाया जाने वाला है.

19 मई को मोहिनी एकादशी और परशुराम द्वादशी पड़ रही है. यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है.

प्रदोष व्रत 20 मई को है. इस दिन भगवान शिव के साथ माता पार्वती की भी पूजा की जाती है.

नरसिंह और छिन्नमस्ता जयंती 21 मई को मनाई जाने वाली है.

23 मई को कूर्म जयंती मनाई जाएगी. इस दिन वैशाख और बुद्ध पूर्णिमा भी पड़ रही है.

26 मई को एकदंत संकष्टी चतुर्थी पड़ रही है. इस दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है.

30 मई को कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी. इस दिन काल भैरव देव की पूजा की जाती है.

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!