होटल के कमरे में युवती ने लगाई फांसी: फंदे से लटका मिला शव, हिरासत में प्रेमी

धार। मध्य प्रदेश के धार में एक युवती का शव होटल के कमरे में पंखे से लटकी मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान 24 वर्षीय जागृति सोलंकी के तौर पर हुई है,जो इंदौर के महूगांव की रहने वाली बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार घटना 29 अप्रैल की है, बताया जा रहा है कि युवती मुस्लिम युवक के साथ होटल पर आई हुई थी। बताया जा रहा है कि दोनों ही युवक युवती एक साथ पढ़ते थे। घटना की जानकारी देते हुए सीएसपी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि 24 वर्षीय युवती जाग्रति सोलंकी की फांसी लगाने की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी संतोष कुमार दूधी दल बल के साथ वाटिका होटल पर पहुंचे थे। वाटिका होटल के रूम नंबर 103 के दरवाजे को पुलिस ने तोड़ा तो बंद कमरे में 24 वर्षीय युवती का शव दुपट्टे के सहारे पंखे पर टंगा मिला।

सीएसपी ने बताया कि युवती जावेद नाम के युवक के साथ होटल पर रुकी थी। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि दोनों महूगांव के निवासी थे और एक दूसरे को पांच सालों जानते थे। कॉलेज में पढ़ाई के दौरान दोनों के बीच प्रेम हो गया और अक्सर होटल में रूम लेकर समय बिताने लगे। युवती जागृति ने जावेद पर शादी का दबाव भी बनाया था जिसे जावेद किसी न किसी बहाने से टाल देता था। जिससे दुखी होकर जाग्रति ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह भी बताया की दोनो के प्रेम प्रसंग की जानकारी उनके परिजनों को थी। फिलहाल युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पीथमपुर में भिजवाया गया है। वही जावेद पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करना व बलात्कार की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड के 10 टन जहरीले कचरे को किया गया नष्ट, खतरनाक स्तर के नीचे ही रहा उत्सर्जन

    मध्य प्रदेश में यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे को धार जिले के निपटान संयंत्र में जलाने के परीक्षण का दूसरा चरण शनिवार रात को समाप्त हो गया. मध्य प्रदेश प्रदूषण…

    75 घंटे में जलकर खाक हुआ यूनियन कार्बाइड का 10 टन कचरा, रिपोर्ट आने के बाद शुरू होगा दूसरा ट्रायल

    धार। भोपाल गैस त्रासदी के 39 साल बाद यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री का केमिकल वेस्ट पीथमपुर के रामकी संयंत्र में जलाने का पहला ट्रायल सोमवार शाम 5:30 बजे तक पूरा हुआ।…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!