‘रिलीज डेट गेम’ के पीछे छिपी है ‘पंचायत 3’ की रिलीज डेट

मुंबई

फुलेरा गांव में ग्राम पंचायत के सचिव अभिषेक त्रिपाठी… हर किसी को लौकी देने वाले प्रधान जी, प्रधान जी को झिड़कने वाली मंजू देवी, प्रह्लाद या फिर विनोद… क्या आप इन्हें मिस कर रहे हैं? क्या आप भी ‘पंचायत’ वेब सीरीज के तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं? अगर हां तो ये इंतजार अब खत्म होने वाला है, लेकिन अनोखे तरीके से! मेकर्स इस बार वेब शो की रिलीज डेट अनाउंस करने के लिए एक गेम लेकर आए हैं, जिसके लिए आपको पहले लौकियां हटानी होंगी! नहीं समझे? आइये बताते हैं। प्राइम वीडियो की तरफ से एक वीडियो शेयर किया गया। इसमें लिखा है कि ‘Panchayat 3′ वेब सीरीज आने वाली है, लेकिन लौकियों के पीछे क्या है?’ इसके कैप्शन में ‘गेम’ को लेकर जानकारी दी गई है।

आपको https://panchayat3date.com/ पर क्लिक करना है। यहां पर जाकर जीमेल से लॉग इन करना है। इसके बाद जब आप लौकियां हटाएंगे तो वहां लिखकर आएगा कि बधाई हो, 93 पर्सेंट बचा है। इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और 15 मिनट बाद दूसरी लौकी को हटाने के लिए वापस आएं।

‘पंचायत 3’ गेम
मेकर्स ने जैसे ही इस लिंक के बारे में जानकारी दी, ‘पंचायत 3’ की रिलीज डेट जानने के लिए बेकरार बैठे दर्शकों ने इस पर क्लिक किया, लेकिन जब उन्हें पता चला कि लौकी के इस प्रोसेस के बारे में पता चला कि दोस्तों को शेयर करना है तो सभी भड़क उठे। कुल मिलाकर लौकी के पीछे रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया गया, इससे कई फैंस नाराज भी हो गए हैं।

‘ठीक नहीं कर रहे हैं आप!’
इस गेम को लेकर दर्शक अच्छे-खासे नाराज हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘प्राइम को अनफॉलो करने का टाइम आ गया है।’ दूसरे ने कॉमेंट किया, ‘अरे रिलीज कर दो, रोज का ड्रामा मचा रखा है।’ एक ने शो का ही डायलॉग इस्तेमाल करते हुए लिखा, ‘देख रहे हो बिनोद, कैसे लोगों के सब्र का इम्तिहान लिया जा रहा है।’

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!