भीषण गर्मी के बीच झारखंड सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

रांची । झारखंड सरकार ने राज्यभर में भीषण गर्मी के मद्देनजर मंगलवार से आठवीं तक की कक्षाएं निलंबित कर दी हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नौवीं से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह सात बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक संचालित होंगी। अधिकारी ने बताया कि यह निर्णय छात्रों को भीषण गर्मी के प्रतिकूल प्रभावों से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह आदेश सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त सहित सभी प्रकार के स्कूलों पर लागू होगा। 

स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह के एक आदेश में कहा गया है, ‘‘अगली सूचना तक सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त और गैर सहायता प्राप्त सहित सभी श्रेणियों के स्कूलों में आठवीं तक की कक्षाएं निलंबित की जाती हैं।’’ इसमें कहा गया, ‘‘यह आदेश 30 अप्रैल से प्रभावी होगा। हालांकि, यह स्कूलों के शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा। शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश के संबंध में एक अलग आदेश जारी किया जाएगा।’’

सोमवार को 11 जिलों – बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम – में लू की स्थिति दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि गोड्डा में 44.6 डिग्री, जमशेदपुर में 44 डिग्री और डाल्टनगंज में 43.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!