राघव चड्ढा की भगोड़े कारोबारी विजय माल्या से कथित तौर पर तुलना करने वाले एक यूट्यूब चैनल के खिलाफ FIR

नई दिल्ली
AAP सांसद राघव चड्ढा की भगोड़े कारोबारी विजय माल्या से कथित तौर पर तुलना करने वाले एक YouTube चैनल के खिलाफ पंजाब पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने लुधियाना लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार अशोक पप्पी पाराशर के बेटे विकास पाराशर की शिकायत पर FIR दर्ज की है। यूट्यूब चैनल पर दिल्ली शराब घोटाले को लेकर भ्रामक जानकारी फैलाने जैसे आरोप लगाए गए हैं।

कैपिटल टीवी नाम के चैनल के खिलाफ लुधियाना के शिमलापुरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, डीसीपी जसकिरनजीत सिंह तेजा का कहना है, ‘शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। जांच भी शुरू की गई है।’रिपोर्ट के मुताबिक, FIR में कहा गया है कि यूट्यूब चैनल पर कुछ ‘आपत्तिजनक’ वीडियो चलाए जा रहे हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि ‘विजय माल्या जनता का रुपया लेकर ब्रिटेन भाग गया और उसी तरह राज्यसभा सदस्य पंजाब के युवाओं को चित्ता की लत में झोंककर आंखों के इलाज के नाम पर इंग्लैंड भाग गए। आप ने उम्मीदवारों से रुपया लेने के बाद सांसद के टिकट बांटे हैं।’

आगे कहा गया, ‘आप के राज्यसभा सदस्य प्रीत गिल से मिलते हैं, जो खालिस्तानी आंदोलन में मदद करती हैं और राज्यसभा सांसद इसी के नाम पर धन जुटा रहे हैं।’ शिकायतकर्ता ने यह भी कहा है कि ऐसे वीडियो शांति और सद्भावना बिगाड़ रहे हैं और तत्काल डिलीट होने चाहिए।

इससे पहले पंजाब पुलिस ने उत्तर प्रदेश के यूट्यूबर रचित कौशिक को भी धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया था। हालांकि, कौशिक का दावा था कि उसे अरविंद केजरीवाल और पंजाब की आप सरकार का पर्दाफाश करने के लिए निशाना बनाया गया था।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!