AAP को उम्मीदः गठबंधन पर असर नहीं होगा, अब कांग्रेस के अगले कदम पर नज़र

नई दिल्ली. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफ के बाद दिल्ली में I.N.D.I.A. गठबंधन के भविष्य को लेकर कई तरह की अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं. हालांकि, आम आदमी पार्टी के नेताओं को उम्मीद है कि इससे गठबंधन पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा, क्योकि साथ लड़ने का फैसला राष्ट्रीय स्तर के शीर्ष नेतृत्व ने लिया था.

हालांकि, चुनाव प्रचार पर इसका कितना असर पड़ेगा और वोटर इससे कितने प्रभावित या हतोत्साहित होंगे, इस बारे में कुछ भी कहना अभी जल्दवाजी होगी. यही वजह है कि आम आदमी पार्टी के नेता भी अभी इस मुद्दे पर ज्यादा कुछ बोलने से बच रहे हैं. इसे कांग्रेस का आंतरिक मामला बताते हुए वेट एंड वॉच मोड में चले गए हैं. पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा है कि अरविंदर सिंह लवली का इस्तीफा स्वीकार करने के बाद कांग्रेस नेतृत्व जिसे भी दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी की कमान सौंपेगा, हम आगे उसके साथ

तालमेल बनाकर काम करेंगे. फिलहाल, इस बारे में हमारा इतना ही कहना है कि यह कांग्रेस का आंतरिक मामला है. आगे जो भी निर्णय लेना है, वो कांग्रेस पार्टी को लेना है. पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने भी कहा कि इस मुद्दे पर जो भी बोलना होगा, वो कांग्रेस नेतृत्व बोलेगा. हमारे ओर से इस पर कोई भी टिप्पणी करना उचित नहीं होगा.

आम आदमी पार्टी के नेताओं की नजर अब इस बात पर है कि कांग्रेस इस स्थिति से कैसे निपटती है और आगे क्या कदम उठाती है. वैसे, जब से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में मिलकर लोकसभा का चुनाव लड़ने की घोषणा की है, तभी से दोनों पार्टियों के राष्ट्रीय नेतृत्व और अन्य सीनियर लीडर्स के बीच कई बार बातचीत हुई है, लेकिन प्रदेश स्तर और जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच अभी तक कोई खास तालमेल वनता नहीं दिखाई दिया है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!