अभिनेता गुरचरण सिंह लापता: ये हैं आखिरी बार जब उन्हें देखा गया था

टेलीविजन के पॉपुलर कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के पॉप्युलर किरदार रोशन सिंह सोढ़ी यानी गुरुचरण सिंह को गायब हुए 6 दिन हो चुके हैं। उन्हें लेकर पिछले दिनों 26 अप्रैल को लापता होने की खबर ने सबको हैरान कर दिया। उनके पिता हरगीत सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है और किडनैपिंग का मामला दर्ज कर जांच चल रही है। इसी दौरान कुछ नई जानकारी में उनका आखिरी लोकेशन और एटीमीएम से कुछ पैसे निकाले जाने की बात सामने आई है। खबर ये भी मिली है कि एक्टर शादी की तैयारी कर रहे थे।

एक्टर गुरुचरण सिंह के गायब होने के मामले की जांच पुलिस कर रही है। बताया गया है कि 22 अप्रैल को उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट जाना था। दिल्ली से उन्हें मुंबई की फ्लाइट पकड़नी थी, लेकिन वो एयरपोर्ट की तरफ गए ही नहीं। सीसीटीवी फुटेज में एक्टर को दिल्ली के पालम समेत कई अन्य इलाकों पीठ पर बैग टांगे पैदल जाते देखा गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुचरण ने 24 अप्रैल को दिल्ली के पालम स्थित ATM से करीब 7 हजार रुपए भी निकाले थे, जो उनके घर से कुछ ही किलोमीटर दूर है। इसके बाद ही उनका फोन स्विच ऑफ हो गया। यानी एक्टर 24 अप्रैल तक दिल्ली में मौजूद थे और फिर उनका मोबाइल बंद हो गया। यानी साफ है कि 24 तारीख को ही वो पालम स्थित अपने घर से तकरीबन 2 से 3 किलोमीटर दूर लोकेशन पर मौजूद थे।

चार दिन से लापता हैं ‘तारक मेहता वाले मिस्टर सोढ़ी, पुलिस ने दर्ज किया किडनैपिंग का केस

गुरुचरण सिंह शादी करने की तैयारी कर रहे थे

पुलिस की जांच में जो बातें सामने आई हैं उनमें बताया जा रहा है कि गुरुचरण सिंह शादी करने की तैयारी कर रहे थे और वहीं दूसरी तरफ वह आर्थिक तंगी से भी गुजर रहे थे।अब इन सबके बीच उनका अचानक गायब होना कई सवाल खड़े कर रहा है। पुलिस के मुताबिक, उनकी फ्लाइट का समय़ 8:30 बजे था लेकिन फोन में आखिरी लोकेशन पालम का करीब 9:14 बजे का है।

गुरुचरण सिंह की मां पिछले काफी समय से बीमार भी चल रही हैं

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुचरण सिंह की मां पिछले काफी समय से बीमार भी चल रही हैं। पिछले कुछ समय से वो अस्पताल में भर्ती थीं और अब घर पर हैं। इस वक्त पूरा परिवार गुरुचरण को लेकर परेशान है और उम्मीद जता रहे हैं कि एक्टर जल्द घर लौट आएंगे।

पिता की देखभाल के लिए छोड़ा था करियर

गुरुचरण सिंह साल 2008-2013 तक ‘तारक मेहता’ शो का हिस्सा रहे थे। इस शो को लेकर मेकर असित मोदी से जुड़े विवादों के कारण उन्होंने शो छोड़ दिया। हालांकि, उनकी पॉप्युलैरिटी और लोगों की डिमांड की वजह मेकर्स ने उन्हें शो में फिर बुलाया लेकिन साल 2020 में उन्होंने फिर इस शो को छोड़ दिया। बताया जाता है कि दूसरी बार गुरुचरण ने दोबारा ये शो अपने पिता का ध्यान रखने के लिए छोड़ा था। कहते हैं कि पिता की सर्जरी हुई थी और उनके लिए वह अपना करियर छोड़कर घर आ गए थे। गुरुचरण सिंह के चाहने वाले और उनका परिवार लगातार उनकी सलामती की दुआ कर रहा है

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!