थैलीसीमिया से पीड़ित 8 साल का हिमांशु 2 घंटे के लिए बना CI

जयपुर में थैलीसीमिया से पीड़ित 8 साल के हिमांशु सैनी को 2 घंटे के लिए गांधीनगर थाने का सीआई बनाया गया। इस दौरान हिमांशु को पुलिस की वर्दी में सीआई की कुर्सी पर बैठाया गया।

8 वर्षीय हिमांशु ने सीआई के रूप में थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों से मुलाकात कर उनसे ड्यूटी और परिवार को लेकर सवाल भी पूछे। इस तरह की पहल करने वाले गांधी नगर थाने के सीआई उदयभान यादव का कहना है कि बांदीकुई निवासी हिमांशु सैनी को थैलेसीमिया के उपचार के लिए हर महीने जयपुर आना पड़ता है।

उसके पिता से हुई बातचीत में पता चला कि हिमांशु पुलिस ऑफिसर बनना चाहता है। वह पुलिस की वर्दी पहनकर जनता की सेवा करना चाहता है। इस कराण उसे दो घंटे के लिए सीआई बनाया गया।

बता दें कि थैलेसीमिया एक आनुवंशिकी रक्त विकार है। जो शरीर की सामान्य हीमोग्लोबिन का उत्पादन करने की क्षमता को प्रभावित करता है। रिसर्च के अनुसार भारत में हर साल लगभग 10,000 बच्चे थैलेसीमिया के साथ पैदा होते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!