10वीं-12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा के फॉर्म इस दिन से भरे जाएंगे, छात्र यहां कर सकेंगे आवेदन

भोपाल। मध्य प्रदेश के बोर्ड छात्रों के लिए एक जरूरी खबर है। एमपी बोर्ड की सप्लीमेंट्री एग्जाम के फॉर्म भरने की तारीख का ऐलान हो गया है। प्रदेश में 1 मई से पूरक परीक्षा के फार्म भरे जाएंगे। स्टूडेंट माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फार्म भर सकेंगे।

एमपी में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के पूरक फार्म 1 मई से भरे जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर जाकर छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। वहीं रिटोटलिंग करवाने वाले स्टूडेंट सप्लीमेंट्री एग्जाम शूरू होने के एक दिन पहले 7 जून तक फार्म भर सकते है।

आपको बता दें कि बीते बुधवार (24 अप्रैल) को मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं-12वीं बोर्ड के परिणाम किए। दसवीं में अनुष्का अग्रवाल ने टॉप किया है। मंडला की अनुष्का ने कुल 500 में 495 अंक हासिल किए हैं। वहीं बारहवीं में आर्ट्स ग्रुप से शाजापुर के जयंत यादव ने पहला स्थान हासिल किया। साइंस मैथ ग्रुप से रीवा की आंशिक मिश्रा और कॉमर्स से विदिशा की मुस्कान दांगी टॉपर रही हैं।

10वीं का 58.10 फीसद रहा रिजल्ट
10वीं में 8 लाख 21 हजार 086 नियमित स्टूडेंट्स का रिजल्ट जारी हुआ है। 3 लाख 5 हजार 067 स्टूडेंट्स 1st डिवीजन से, 1 लाख 69 हजार 863 स्टूडेंट्स 2nd डिवीजन से और 2 हजार 145 स्टूडेंट्स 3rd डिवीजन से पास हुए हैं। 1 लाख 391 स्टूडेंट्स को सप्लीमेंट्री आई है। 10वीं क्लास का रिजल्ट 58.10 फीसदी रहा है।
12 वीं का रिजल्ट 64.49 प्रतिशत रहा
12वीं में 6 लाख 23 हजार 341 नियमित स्टूडेंट्स का रिजल्ट जारी हुआ है। 2 लाख 92 हजार 799 स्टूडेंट 1st डिवीजन से, 1 लाख 9 हजार 268 2nd डिवीजन और 422 स्टूडेंट्स 3rd डिवीजन से पास हुए हैं। 88 हजार 369 स्टूडेंट्स को सप्लीमेंट्री आई है। 12वीं का रिजल्ट 64.49% रहा।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!