होटल में 70 से ज्यादा पाकिस्तानियों के रुके होने की सूचना से हड़कंप, पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

दिल्ली पुलिस समेत देश की सुरक्षा एजेंसी में शुक्रवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब खुफिया एजेंसी को सूचना मिली थी कि पहाड़गंज स्थित टुडे इंटरनेशनल होटल में 60 से 70 पाकिस्तानी रुके हुए हैं। इस सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसी अलर्ट हो गई। पूरे होटल के सामने व चारों तरफ भारी संख्या में पुलिस बल में पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात कर दिया गया है।दिल्ली पुलिस के सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। दिल्ली पुलिस अधिकारियों को शुरुआती जांच के बाद पता लगा कि कुछ संदिग्ध गतिविधियां हो रही है। इसके बाद सूचना मिली थी कि टुडे इंटरनेशनल होटल में पाकिस्तानी काफी मात्रा में पाकिस्तानी ठहरे हुए हैं।

भारी संख्या में होटल में पाकिस्तानी नागरिकों के रुके होने से कई सवाल खड़े होते हैं। क्या सुरक्षा एजेंसी को इस बात की जानकारी नहीं थी कि इतनी संख्या में पाकिस्तानी नागरिक होटल में ठहरे हुए हैं, क्या यह पाकिस्तानी अवैध रूप से आए हैं। दिल्ली पुलिस के तमाम सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और जांच शुरू कर दी गई है।मध्य जिला पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन का कहना है कि यह पाकिस्तानी डेलिगेशन है, जो निजामुद्दीन दरगाह के लिए आया हुआ है। इसके बावजूद कई सवाल खड़े हो रहे हैं कि जब यह डेलिगेशन आया है तो दिल्ली पुलिस के पास इसकी पहले से जानकारी होगी, फिर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात क्यों किया गया है और सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर क्यों पहुंचे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!