EVM में तोड़फोड़-जबरन वोटिंग का आरोप, कांग्रेस की मांग- मणिपुर में फिर कराएं मतदान

नॉर्थ ईस्ट के मणिपुर में दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान प्रदेश कांग्रेस ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए. कांग्रेस की ओर से आरोप लगाया गया कि सुरक्षाबल के सामने जबरन एनडीए को वोट डलवाए गए. उन्होंने उन मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग की मांग की, जहां ऐसी घटनाएं दर्ज की गई है.

अंग्रेजी वेबसाइट ‘इंडिया टुडे’ की रिपोर्ट के मुताबिक, मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (MPCC) ने इस सिलसिले में मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर लोकसभा चुनाव के दौरान राज्य में दर्ज की गई अनियमितताओं और गड़बड़ी का हवाला देते हुए फिर से मतदान का अनुरोध किया है.

मणिपुर कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखा पत्र
मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आरोप लगाया कि कई मतदान केंद्र पर गंभीर अनियमितताएं देखने को मिलीं. विशेष रूप से मतदान केंद्र नं.43/19- शिंगकैप में ईवीएम मशीनों को नष्ट किया गया. इसके अलावा मतदान केंद्र संख्या 43/46 पर बूथ पर कब्जा और धांधली की गई. उन्होंने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार अल्फ्रेड कन्नगम के पोलिंग एजेंटों को उनके कर्तव्यों को पूरा करने से रोका गया.

मतदान में धांधली के लगाए आरोप
कांग्रेस का आरोप है कि ऐसी ही गड़बड़ी 44-उखरुल (एसटी) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में दर्ज की गई थी. वहां तीन मतदान केंद्रों पर ईवीएम मशीनों को नष्ट कर दिया गया, साथ ही 44-उखरूल (एसटी) विधानसभा क्षेत्र के सत्रह मतदान केंद्रों पर बूथ पर कब्जा और मतदान में धांधली और जबरन मतदान की घटनाएं भी सामने आई है.

क्या बोले मुख्य निर्वाचन अधिकारी?
इस बीच, कांग्रेस के आरोप पर मणिपुर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से EVM को तोड़ने, बूथ पर कब्जा करने और मतदान में धांधली जैसे आरोप लगाए हैं. ये घटनाएं आउटर लोकसभा सीट पर दर्ज की गई हैं. फिलहाल इसकी जांच की जा रही है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!