कैथ लैब का अब तक नहीं हुआ स्थाई समाधान, अस्पताल प्रबंधन ने जल्द शिफ्ट करने का किया था का दावा

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित हमीदिया अस्पताल में अब तक कैथ लैब का स्थाई समाधान नहीं हो सका है। जिससे हार्ट रोगियों का उपचार मुश्किल में पड़ गया है। मरीजों को कैथ लैब तक पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि अस्पताल प्रबंधन का दावा था कि मार्च के महीने में यह लैब नवीन भवन के किसी हिस्से में शिफ्ट कर दी जाएगी।

दरअसल, जनवरी से किया जा रहा पुरानी बिल्डिंग तोड़ने का काम अभी भी जारी है, जिसे लेकर फरवरी में योजना बनाई गई थी कि कैथ लैब को नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई थी, यहां तक की ए ब्लॉक में इसकी जगह भी चुन ली गई थी। अब इस लैब को नए भवन में शिफ्ट करने का निर्णय बदल दिया गया है। नए भवन में शिफ्ट करने के बजाएं इसे पुरानी बिल्डिंग में ही संचालित करने की योजना बनाई गई है।

इसके लिए बाकायदा अस्थाई तौर पर रैंप बनाया गया है ताकि मरीज आसानी से लैब तक पहुंच सकेंगे। इस पर 10 लाख रुपए भी खर्च किए गए हैं। लेकिन रोगियों की समस्या का समाधान नहीं हो सका है, क्योंकि रात दिन पुराने भवन के हिस्सों को तोड़ा जा रहा है वहीं मलवा उठाने की बजाय बिल्डिंग के पास ही ढेर लगाया जा रहा है। जिससे रोगी लैब तक आसानी से नहीं पहुंच पा रहे हैं।

द्ध और दिव्यांग रोगियों की परेशानी बड़ी
सबसे अधिक दिक्कत उन रोगियों को हो रही है जो बुजुर्ग है। इन्हें चलने फिरने में ज्यादा तकलीफों का सामना करना पड़ता है। विकलांग रोगी भी अपनी जांच करने के लिए पहुंच रहे हैं, उन्हें भी प्रतिदिन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कार्डियक डिपार्टमेंट में नर्स से लेकर कर्मचारी भी अधीक्षक को समस्या बता चुके हैं। ऐसे में जीएमसी डीन कविता एन सिंह का कहना है कि, यह एक गंभीर विषय है हम शीघ्र ही इस विषय से संबंधित लोगों से चर्चा कर रहे है। कैथ लैब की जल्द ही स्थाई व्यवस्था होगी। ताकि मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!