दिल्ली कैपिटल्स की प्ले ऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार, रोमांचक मुकाबले में गुजरात को 4 रन से दी करारी शिकस्त

आईपीएल-17 के 40वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को 4 रन से हरा दिया है. आज मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल के 66 रन और कप्तान ऋषभ पंत की नाबाद 88 रन की पारी के बदौलत 20 ओवर में 224 रन बनाए थे. इसके जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम 220 रन ही बना सकी. गुजरात के लिए डेविड मिलर ने 23 गेंद में 55 रन और साई सुदर्शन ने 39 गेंद में 65 रन की पारी खेली.

बता दें कि इस जीत के साथ दिल्ली की टीम अंक तालिका में आठ अंक लेकर सातवें स्थान पर आ गई है. उसने नौ मैचों में से चार में जीत हासिल की है. वहीं, गुजरात की टीम सातवें से आठवें स्थान पर लुढ़क गई है. उसने भी नौ में से पांच मैच गंवाए हैं और उसके भी आठ अंक हैं.

हालांकि, नेट रन रेट में गुजरात की टीम दिल्ली से पीछे है. दिल्ली का अगला मैच 27 अप्रैल को मुंबई इंडियंस से दिल्ली में ही है. वहीं, गुजरात की टीम अपना अगला मैच 28 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अहमदाबाद में खेलेगी.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!