नर्मदा में डूबे दोनों युवकों का नहीं मिला सुराग, तीसरे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नर्मदा नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबे दो युवकों का सुराग दूसरे दिन भी नहीं लग सका है। एसडीआरएफ की टीम गहरे पानी में दोनों युवकों की तलाश करती रही लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। आज बुधवार को भी युवकों की तलाश की जा रही है। ग्वारीघाट थाना प्रभारी सत्तु राम मरावी से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर सदर निवासी नित्तू कुरीर उम्र 25 साल, अजय पासी उम्र 35, सनी कुरीर उम्र 28 साल ऑटो से नर्मदा स्नान करने गौरीघाट पहुंचे थे। दोपहर लगभग दो बजे तीनों लहरी घाट में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान नित्तू गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। जिसे बचाने सनी-अजय भी गहरे पानी में चले गए। स्थानीय गोताखोरों ने जब तीनों को डूबता देखा तो वह बचाने के लिए नदी में कूदे। गोताखोर सनी को बचाकर बाहर ले आए, लेकिन अजय और नित्तू का पानी के बहाव के साथ बह गए।घटना की जानकारी मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल में पहुंच दोनों युवकों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। देर शाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा, लेकिन टीम को सफलता नहीं मिली। आज फिर युवकों की तलाश की जा रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    रेलवे स्टेशन पर पेट्रोल टैंकर में लगी भीषण आग, कई ट्रेनों को बीच में ही रोका गया, घर छोड़कर भागे लोग 

    मध्य प्रदेश के जबलपुर के भिटोनी रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब स्टेशन पर खड़े पेट्रोल से भरे दो रेलवे टैंकरों में भीषण…

    जबलपुर आईजी को SC से जमानत खारिज होने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी रोकना पड़ा महंगा, हाईकोर्ट ने तलब कर लगाई फटकार

    जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर आईजी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत याचिका खारिज वाले 3 आरोपियों की गिरफ्तारी रोकना भारी पड़ गया।  इस मामले में हाईकोर्ट ने आईजी को कोर्ट…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!