करतारपुर कॉरिडोर समझौते पर हस्ताक्षर हुए, प्रत्येक श्रद्धालु को करीब 1420 रुपए चुकाने पड़ेंगे

अटारी (पंजाब). भारत और पाकिस्तान ने बहुप्रतीक्षित करतारपुर कॉरिडोर समझौते पर गुरुवार को हस्ताक्षर कर दिए। श्रद्धालुओं को करतारपुर जाने के लिए 20 डॉलर (करीब 1420 रुपए) चुकाने होंगे। दोनों पक्षाें के बीच सीमा पर जीरो लाइन पर मुलाकात हुई और समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। भारतीय प्रतिनिधि का नेतृत्व गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव एससीएल दास ने किया जबकि पाकिस्तान की तरफ से विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैजलमौजूद थे।

एससीएल दास ने समझौते के बाद कहा, “पाकिस्तानी पक्ष श्रद्धालुओं को लंगर और गुरुद्वारा परिसर में प्रसाद वितरित किए जाने पर सहमत हो गया है। हमारी तरफ से राजमार्ग निर्माण, यात्री टर्मिनल इमारत के निर्माण समेत सभी आवश्यक इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कार्य समय पर पूरा हो जाएगा।समझौते पर हस्ताक्षर होने के साथ ही करतारपुर साहिब कॉरिडोर के संचालन का फ्रेमवर्क पूरा कर लिया गया। श्रद्धालु आज से prakashpurb550.mha.gov.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।”

कॉरिडोर पूरे साल खुलारहेगा

उन्होंने बताया, “सभी भारतीय और भारतीय मूल के श्रद्धालु करतारपुर कॉरिडोर का इस्तेमाल कर सकेंगे। श्रद्धालु करतारपुर कीवीजा फ्री यात्रा कर सकेंगे। उन्हें बस एक वैध पासपोर्ट की आवश्यकता पड़ेगी। श्रद्धालु सुबह यात्रा प्रारंभ करेंगे और उसी दिन वापस लौट जाएंगे। यह कॉरिडोर पूरे साल खुलारहेगा। सिर्फ कुछ चुनिंदा दिनों में यह बंद रहेगा। इसकी घोषणा पूर्व में कर दी जाएगी।”

8 नवंबर को नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 नवंबर को कॉरिडोर के उद‌्घाटन के लिए डेरा बाबा नानक पहुंचेंगे, जबकि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान 9 नवंबर को पाकिस्तान कॉरिडोर शुरू करेंगे। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शन जाने का कार्यक्रम है।

पाकिस्तान को हर साल फीस से मिलेंगे 259 करोड़ रुपए
पाकिस्तान करतारपुर कॉरिडोर के लिए हर भारतीय सिख श्रद्धालु से 20 डॉलर यानी करीब 1420 रुपए रुपए वसूलेगा। पाकिस्तान ने रोजाना 5 हजार श्रद्धालुओं को करतारपुर साहिब में माथा टेकने की इजाजत दी है। हर साल 18 लाख सिख श्रद्धालु जाएंगे तो पाकिस्तान को 259 करोड़ रुपए मिलेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!