ओवरटेक के दौरान ट्राले में घुसी बस: नर्मदा में गिरते-गिरते बची, ड्राइवर का पैर कटा, 20 यात्री घायल 3 गंभीर

धार। मध्य प्रदेश में एक यात्री बस ट्राले को ओवरटेक करने के चक्कर में उसी में जा घुसी। इस हादसे में 20 यात्री घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ड्राइवर को निकाला गया, लेकिन उसका पैर कट गया। हादसा इतना भीषण था की बस नदी में गिरते गिरते बच गई, नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

यह पूरी घटना खलटाका पुलिस चौकी की है। जहां सुबह खलघाट पुल पर मुंबई से इंदौर की ओर जा रही हंस ट्रेवल्स की बस क्रमांक एन एल 07बी 0694 हादसे का शिकार हो गई। बताया गया कि ओवर टेक करने के चक्कर में बस आगे जा रहे ट्राले में घुस गई। बस में करीब 52 यात्री सवार थे, जिसमें करीब 20 यात्री घायल हुए हैं। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद ड्राइवर को निकाला गया, लेकिन ड्राइवर का पैर कट गया। घटना इतनी भयानक थी कि बस नर्मदा नदी में गिरते गिरते बच गई। वहीं सूचना मिलते ही खलटाका चौकी प्रभारी रितेश तायडे और थाना प्रभारी रामेश्वर ठाकुर मौके पर पहुंचे। सभी यात्रियों को निकालकर एंबुलेंस की मदद से धार जिले के धामनोद स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। जहां सभी का इलाज जारी है.

  • सम्बंधित खबरे

    पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड के 10 टन जहरीले कचरे को किया गया नष्ट, खतरनाक स्तर के नीचे ही रहा उत्सर्जन

    मध्य प्रदेश में यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे को धार जिले के निपटान संयंत्र में जलाने के परीक्षण का दूसरा चरण शनिवार रात को समाप्त हो गया. मध्य प्रदेश प्रदूषण…

    75 घंटे में जलकर खाक हुआ यूनियन कार्बाइड का 10 टन कचरा, रिपोर्ट आने के बाद शुरू होगा दूसरा ट्रायल

    धार। भोपाल गैस त्रासदी के 39 साल बाद यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री का केमिकल वेस्ट पीथमपुर के रामकी संयंत्र में जलाने का पहला ट्रायल सोमवार शाम 5:30 बजे तक पूरा हुआ।…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!