चारधाम यात्रा के लिए पहले पांच दिनों में 12 लाख से अधिक श्रद्धालु ने रजिस्ट्रेशन करवाए

देहरादून: उत्तराखंड की चारधाम यात्रा की शुरुआत 10 मई से होने जा रही है, जिसको लेकर प्रदेश सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश सरकार के सुनियोजित प्रयासों का ही परिणाम है कि पहले पांच दिनों में 12 लाख से अधिक श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं।

यह आंकड़ा आने वाले समय में और तेजी से बढ़ेगा।

पिछले दो वर्ष में चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है। इसके साथ ही अन्य पर्यटन स्थलों पर भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। सुगम और सुरक्षित चारधाम यात्रा हो, यही सरकार का प्रयास है।

पिछले वर्ष 55 लाख श्रद्धालुओं ने किए थे चारधाम के दर्शन-

वर्ष 2023 में चारधाम में लगभग 55 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे। इस बार यह आंकड़ा और ज्यादा बढ़ सकता है। इसी वजह से यात्रा के लिए तैयारी को अंतिम रूप अभी से दिया जा रहा है। 10 मई को यमुनोत्री, गंगोत्री और बाबा केदारनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। 12 मई को भगवान बद्रीनाथ धाम के कपाट भी ग्रीष्मकालीन दर्शन के लिए खुलेंगे। 25 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट भी खोले जाएंगे।

पांच दिनों में 12 लाख 48131 पंजीकरण, केदारनाथ के लिए सबसे अधिक-

चारधाम यात्रा व हेमकुंड साहिब के लिए 16 अप्रैल से अब तक कुल 1248131 पंजीकरण हुए हैं। यमुनोत्री के लिए 219619, गंगोत्री के लिए 231983, केदारनाथ के लिए 422129, बद्रीनाथ के लिए 356716 और हेमकुंड साहिब के लिए 17684 पंजीकरण हुए हैं। इसमें सबसे अधिक केदारनाथ के लिए श्रद्धालुओं ने चार लाख 22 हजार 129 पंजीकरण कराया है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!