Ghazipur Landfill Fire: गाजीपुर में आग पर सियासी बवाल, BJP बोली- ये झूठ का पहाड़; आप ने दिया ये जवाब

दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल साइट पर लगी आग अभी तक नहीं बुझी है। वहीं आग पर भाजपा और आम आदमी पार्टी एक दूसरे पर निशाना साध रही है। एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि यह एमसीडी में आम आदमी पार्टी की नीचता को दर्शाता है।

पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर बने लैंडफिल साइट पर आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि वह आज सुबह तक भी नहीं बुझी। अभी भी दमकल विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी तक आग पर सियासत शुरू हो गई है।

लैंडफिल में लगी आग पर संजय सिंह का जवाब
आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि एमसीडी के सभी अधिकारी इस पर काम कर रहे हैं। दमकल विभाग भी काम कर रहा है। जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।

वीरेंद्र सचदेवा का केजरीवाल पर तंज
वहीं दूसरी तरफ दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा गाजीपुर लैंडफिल साइट पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि यहां के आसपास के जितने लोग हैं उनका जीवन नर्क हो गया है। जब नगर निगम का चुनाव था तब आप ने घोषणा की थी कि वे दिसंबर 2023 तक इसे खत्म कर देंगे। लेकिन अब यहां एक नया पहाड़ खड़ा हो गया है। यहां भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है। यह आग लगती नहीं है, इसके पीछे के कारणों की जांच होनी चाहिए। मैं खुद मयूर विहार में रहता हूं।

एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष का आप पर निशाना
भारतीय जनता पार्टी के एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि यह एमसीडी में आम आदमी पार्टी की नीचता को दर्शाता है। लोग धुएं के कारण परेशान हैं। भाजपा के कार्यकाल में यहां 25 मशीनें काम करती थीं। लेकिन आज सिर्फ आधे से ज्यादा काम नहीं कर रही हैं। कचरा बढ़ रहा है। समाधान नहीं निकल रहा है। यह कूड़े का पहाड़ भी है और झूठ का पहाड़ भी है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!