वसुंधरा मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिना रही थीं, तभी उनका माइक खराब हो गया, लेकिन उन्होंने जारी रखा अपना भाषण

बारां
भीड़ खचाखच भरी थी। लोग सुनने को आतुर थे और सुन भी रहे थे, लेकिन तभी माइक खराब हो गया, लेकिन वक्ता ने अपना भाषण जारी रखा और श्रोता भी अपनी जगह से टस से मस नहीं हुए। ये सब हुआ शनिवार को वसुंधरा राजे के साथ।

लोकसभा चुनाव के बीच राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे बारां में पार्टी प्रत्याशी राजा दुष्यंत सिंह के पक्ष में चुनावी सभा कर रही थीं। भीड़ खचाखच भरी थी। संबोधन के दौरान वसुंधरा मोदी सरकार की उपलब्धियों से जनता को अवगत कराकर दुष्यंत के पक्ष में वोट करने की अपील कर रही थीं, लेकिन तभी उनका माइक खराब हो गया।

कार्यक्रम के संयोजकों ने माइक ठीक करने के लिए बुलाया, लेकिन ठीक नहीं हो सका। अब सभी लोगों के जेहन में यही सवाल था कि आखिर वो अपना संबोधन कैसे देंगी?
सभी को लगा कि अब शायद वो यहां से रूखसत हो जाएंगी, लेकिन नहीं, ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने अपना संबोधन धाराप्रवाह जारी रखा।

खास बात रही कि माइक खराब होने के बावजूद भाषण देने के दौरान वसुंधरा की ना ही लय में कोई असर पड़ा और ना ही बेबाकी पर। सभा में मौजूद सभी लोग काफी प्रभावित हुए। उनके संबोधन के दौरान कई दफा लोगों ने बीच-बीच में ताली बजाकर उनके प्रति अपनी सहमति व्यक्त की।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!