Sachin Tendulkar: क्रिकेट के भगवान ने फुटबॉल को मारी किक, पत्नी अंजली के साथ मड़ुआ की रोटी का लिया जायका

क्रिकेट के भगवान के रूप में विख्यात सचिन तेंदुलकर महानगर मुंबई से आ रांची पहुंचे। यहां सचिन तेंदुलकर ने सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। उन्होंने यहां बच्चों के साथ ओरमांझी के मैदान में फुटबॉल मैच का आनंद लिया। बातचीत में सचिन ने कहा कि बच्चों के अभिभावकों की जिम्मेदारी बनती है कि खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करें और खेल का अवसर प्रदान करें।

रांची। क्रिकेट के भगवान के रूप में विख्यात सचिन तेंदुलकर महानगर मुंबई से आ रांची पहुंचे। सचिन आज सुबह ओरमांझी 3.30 तीन घंटे गुजारा। सुबह पत्नी के साथ रांची पहुंचे थे। मूलत: वे सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे।

यहां ओरमांझी के मैदान में फुटबॉल के साथ कलाबाजी दिखाते रहे और छोटे-छोटे बच्चों के संग मैच खेला और प्रोत्साहित किया। बच्चों के लिए भी प्रसन्नता का अवसर था, जिसे वह अखबार और टीवी में भी देखते थे। वह महान खिलाड़ी आज उनके साथ खेल रहा था और सीखा रहा था।

बातचीत में सचिन ने कहा कि बच्चों के अभिभावकों की जिम्मेदारी बनती है कि खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करें और खेल का अवसर प्रदान करें साथ ही सहयोग करें। बिना सहयोग के बच्चों में छिपी प्रतिभा नहीं निखर सकती है। संस्था में ही वे भोजन का मौका आया तो बच्चों के साथ वहां तैयार मड़ुआ की रोटी, साग, पनीर की सब्जी, दाल और चावल का आनंद लिया।

सचिन तेंदुलकर ने कहा कि झारखंड के ग्रामीण इलाकों में कई प्रतिभाएं हैं, जो खेल के क्षेत्र में बेहतर करेंगे। उन्हें प्रोत्साहित और बढ़ावा देना चाहिए। रांची में सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन और युवा संस्था के फ्रांज गेस्टलर के साथ मिलकर काम कर रही है। दोनों संस्था के समक्ष शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल के क्षेत्र में बेहतर काम करने का लक्ष्य है।

फुटबॉलर का मनाया जन्मदिन, काटा केक
सचिन युवा संस्था के महिला फुटबॉलर के संग समय भी व्यतीत किया। उन्हें फिटनेस जुड़े कई राज भी बताएं। इस दौरान एक महिला फुटबॉलर के जन्मदिन पर केक भी काटा। खिलाड़ियों ने कई सवाल जवाब भी किए, जिनका जवाब सचिन ने बखूबी दिया। युवा संस्था में करीब दो घंटे तक अपना समय दिया। इस दौरान उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर भी काफी उत्साहित नजर आई। उन्होंने युवा फुटबॉलरों के संग बात कर उनका अनुभव भी साझा साक्षा किया।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!