नलिन प्रभात को देश की आतंकवाद निरोधक इकाई राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड का प्रमुख नियुक्त

नई दिल्ली:भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी नलिन प्रभात को देश की आतंकवाद निरोधक इकाई राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) का प्रमुख नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में यह जानकारी दी गई।

प्रभात आंध्र प्रदेश काडर के 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं।

कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने 31 अगस्त 2028 यानी उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख तक की अवधि के लिए एनएसजी के महानिदेशक के रूप में उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

एनएसजी को ”ब्लैक कैट्स” के नाम से भी जाना जाता है और इसकी स्थापना 1984 में की गई थी।

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के प्रमुख दलजीत सिंह चौधरी एनएसजी का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।

एसीसी ने खुफिया ब्यूरो (आईबी) में विशेष निदेशक के पद पर सपना तिवारी की नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी है।

ओडिशा काडर के 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी तिवारी वर्तमान में आईबी में अतिरिक्त निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। आदेश में कहा गया है कि उनका कार्यकाल दो वर्ष का होगा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!