रेगिस्तान में बाढ़…रातों रात कैसे डूब गया दुबई, कुछ ही घंटों में बरसा डेढ़ साल का पानी

एक ऐसा शहर जो अपने रेगिस्तान और डेसर्ट सफारी के लिए जाना जाता है। यूएई का सबसे स्मार्ट शहर दुबई का दुनियाभर के अरबपतियों की पहली पसंद है। लेकिन इस समय शहर पर एक बड़ा संकट छाया हुआ है। यहां कुछ ही घंटों में इतनी जबरदस्त बारिश हुई कि देखते ही देखते बाढ़ के हालात बन गए। संयुक्त अरब अमीरात दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बनाने में तो कामयाब हो गया है। लेकिन मौसम की मार और बाढ़ के हालातों से निपटने में उसे दिक्कत हो रही है। जो तस्वीरें सामने आई हैं उससे ये अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है कि ये वही दुबई शहर है जिसकी सड़कों पर फरारी, लेम्बोर्गिनी जैसी सुपरकार दौड़ती है। देश में भारी बारिश के चलते हाहाकार मचा हुआ है। यहां हर तरफ केवल पानी ही पानी नजर आ रहा है। दुबई ऐसा शहर है जहां सालों साल बारिश नहीं होती है। जहां दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है। लेकिन बीते दिनों यहां इतनी बारिश हुई कि बुर्ज खलीफा के आसपास बाढ़ जैसे हालात हो गए।

बरसात की वजह से एयरपोर्ट से लेकर मेट्रो सेवा बुरी तरह प्रभावित हुई। इस बीच यूएई के मौसम विभाग ने बारिश की एक और तेज लहर की आशंका जताई है। इसके साथ ही लोगों से सावधान रहने को कहा है। वहीं विशेषज्ञों के मुताबिक दुबई औऱ संयुक्त अरब अमीरात में भारी मात्रा में बारिश क्वाउड सीडिंग के कारण हुई। 1949 के बाद पहली बार इतनी बारिश हुई है। कहा जा रहा है कि एक ही दिन में करीब डेढ़ साल के बराबर बारिश हुई है। दुबई में चौबीस घंटे में 160 मिलिमीटर बारिश हुई। तेज बारिश से आबूधाबी के कई हिस्से दरिया में तब्दिल हो गए और हर ओर केवल पानी नजर आया। बाढ़ के पानी ने शहर में तबाही मचाकर रख दी। जलभराव की वजह से हवाई सेवा घंटों तक बाधित रही और 45 फ्लाइट कैसिंल हुई। सड़क पर गाड़ियों की कतार लग गई। रिकॉर्ड तोड़ बारिश की वजह से कई स्कूल बंद कर दिए गए।

दुबई के हाई टेक इलाकों में हर तरफ सैलाब दिखाई दे रहा है। बारिश ने चमचमाते शहर की हालात खराब कर दी। सरकारी डब्ल्यूएएम समाचार एजेंसी ने बारिश को एक ऐतिहासिक मौसम घटना कहा था, जो 1949 में डेटा संग्रह की शुरुआत के बाद से दर्ज किसी भी दस्तावेज़ से कहीं अधिक है। बहरीन, सऊदी अरब, कतर और ओमान में भी मंगलवार को बारिश हुई।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!