दुबई में भीषण बाढ़ के बाद एयर इंडिया ने वहां के लिए अपनी उड़ानें निलंबित कर दी

नई दिल्ली: टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया ने रविवार तक दुबई जाने वाली और वहां से आने वाली अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। एयरलाइन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई में भीषण बाढ़ के बाद एयर इंडिया ने बुधवार को वहां के लिए अपनी उड़ानें निलंबित कर दी थीं।

शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया है दुबई हवाईअड्डे पर लगातार परिचालन संबंधी व्यवधानों के कारण दुबई से आने-जाने वाली अपनी उड़ानें रद्द करने की सूचना देते हुए हमें खेद है।

हम परिचालन फिर से शुरू होते ही प्रभावित ग्राहकों को उड़ानों में फिर से समायोजित करके उनके गंतव्य तक पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। 21 अप्रैल तक यात्रा के लिए वैध टिकटों के साथ हमारी उड़ानों में बुक किए गए ग्राहकों को पुनर्निर्धारण पर एक बार की छूट की पेशकश की जाएगी और टिकट रद्द कराने पर पूरा रिफंड दिया जाएगा।

हालांकि, इंडिगो, जिसने दुबई हवाई अड्डे पर बाढ़ के कारण 17 अप्रैल को उड़ान संचालन निलंबित कर दिया था, ने कहा कि उसने गुरुवार दोपहर 1.30 बजे अपना परिचालन फिर से शुरू कर दिया है। यूएई में मंगलवार को 75 साल की सबसे भारी बारिश हुई थी। परिणामस्वरूप, संघीय सरकार ने सभी राज्य कर्मचारियों के लिए रिमोट वर्किंग की अवधि बढ़ाने की घोषणा की है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!