मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने वोटिंग को लेकर दी जानकारी,MP की 6 सीटों पर अब तक 66.44 प्रतिशत मतदान, छिंदवाड़ा में सबसे ज्यादा लोगों ने दिया वोट,

भोपाल। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मध्य प्रदेश की आज 6 सीटों पर मतदान हुआ। कुछ क्षेत्रों में अब भी वोटिंग जारी है। देर शाम मध्यप्रदेश मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने मतदान को लेकर जानकारी देते हुए अब तक हुए मतदान प्रतिशत के आंकड़े बताए। साथ ही उन्होंने प्रदेश के कुछ हिस्सों में हुई कुछ घटनाओं को लेकर भी जानकारी दी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रेसवार्ता में बताया कि मध्य प्रदेश के 6 लोकसभा सीटों में अब तक 66.44 मतदान हुआ है। उन्होंने बताया कि छिंदवाड़ा लोकसभा में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई। 47 विधानसभा में से सबसे ज्यादा वोटिंग अमरवाड़ा विधानसभा में 83.02% और जुन्नारदेव में 81.22% हुई।

बालाघाट की बैहर नक्सल प्राभावित क्षेत्र में 75.54%, लांजी में 72.70% और परसवाड़ा में 66.34% मतदान हुआ है। अंतिम आंकड़ा रात 8-9 बजे तक आएगा। सबसे कम वोटिंग सीधी के चुरहट में 49.41 हुई। वहीं सीधी में 49.57% और सिहावल 51.34% में।

किस लोकसभा में कितना मतदान

सीधी लोकसभा में 56.18%

शहडोल लोकसभा में 64.11%

जबलपुर लोकसभा में 59.72%

मंडला लोकसभा में 72.76%

बालाघाट लोकसभा में 72.60%

छिंदवाड़ा लोकसभा में 78.67% हुई वोटिंग

छिंदवाड़ा में मतदान के दौरान हुए विवाद पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन बोले कि छिंदवाड़ा में दो पक्षों में मामूली विवाद हुआ था। पुलिस ने पहुंचकर मामला नियंत्रण किया था। उसमें जो भी कारवाई है वो की जा रही है। मध्य प्रदेश में हिंसा गंभीर वारदात कहीं पर नहीं हुई है शांतिपूर्वक मतदान हुआ है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!