शाहरुख खान के स्ट्रगल के दिनों में इस एक्टर ने उनके सुपरस्टार बनने की कर दी थी ‘भविष्यवाणी’, जानें क्या कहा था

एक्टर चंकी पांडे ने एक पॉडकास्ट में शाहरुख खान के संघर्षों के दिनों के बारे में बताया. उन्होंने उस समय ही एक भविष्यवाणी कर दी थी जिसके बारे में एक्टर ने बताया.

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के स्टारडम से हर कोई वाकिफ है. उन्होंने काफी मेहनत के बाद आज ये मुकाम हासिल किया है जब वो दुनिया के सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं. शाहरुख खान जब नई-नवेली शादी करके गौरी के साथ मुंबई आए तो एक किराए के फ्लैट में रुके थे. उनके संघर्ष की कहानी एक्टर चंकी पांडे ने सुनाई और कहा कि उन्हें पता था कि शाहरुख एक दिन सुपरस्टार बनेंगे.

चंकी पांडे की वाइफ भावना पांडे शाहरुख खान की वाइफ गौरी खान की अच्छी दोस्त हैं. वहीं चंकी की बेटी अनन्या पांडे और शाहरुख की बेटी सुहाना खान बचपन की दोस्त हैं. चंकी शाहरुख को उस दौर से जानते हैं जब शाहरुख वाइफ गौरी के साथ किराए के मकान में रहते थे. चंकी पांडे ने एक पॉडकास्ट में कुछ पुराने किस्से सुनाए.

चंकी पांडे ने शाहरुख के स्टारडम के बारे में क्या कहा?

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चंकी पांडे ने किसी पॉडकास्ट में कहा, ‘मुझे लगता है जब शाहरुख मुंबई आए थे तब उनके कुछ दोस्त बने जिसमें से मेरा छोटा भाई चिक्की पांडे भी है. वे अभी भी अच्छे दोस्त हैं. तो उस समय की बात है जब शाहरुख और गौरी किराए के मकान में रहते थे और मेरे भाई से अक्सर मिलने आते थे. सभी बैठकर वीडियो कैसेट देखते है. तो शाहरुख और गौरी कई बार मेरे घर पर ही रुक जाते थे.’

चंकी पांडे ने आगे कहा, ‘मैं जब भी शाहरुख को देखता था तो हमेशा कहता था कि एक दिन ये लड़का जरूर सुपरस्टार बनेगा क्योंकि उनमें वो चार्म दिखता था. शाहरुख एक जुनूनी व्यक्ति थे और उनमें कामयाब होने की आग थी जिसे मैंने देखा है. उनके अंदर बहुत धैर्य था, आत्मविश्वास था और वो पूरे जुनून के साथ कोई काम करते और उसे पूरा करके ही दम लेते थे. मुझे गर्व है कि मैंने उन्हें संघर्ष के दिनों में देखा और आज वो क्या हैं वो भी देख रहा हूं.’

सुहाना खान और अनन्या पांडे हैं BFF

जैसा कि चंकी पांडे ने बताया कि शाहरुख और गौरी का उनके घर आना-जाना था, तो सुहाना की दोस्ती भी अनन्या से होना आम बात है. अनन्या पांडे ने पहले ही बॉलीवुड डेब्यू कर लिया है और कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. वहीं सुहाना खान ने भी पिछले साल फिल्म द आर्चीज से बॉलीवुड डेब्यू किया. सुहाना और अनन्या के अलावा संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर भी उनकी BFF हैं. ये तिकड़ी बचपन से साथ है और आज भी इनकी दोस्ती बरकरार है

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!