लोकसभा चुनाव के लिए अमित शाह ने भरा नामांकन, गांधीनगर सीट से भरेंगे हुंकार।

गांधीनगर

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन पत्र दायर करने के लिए अमित शाह गांधीनगर के कलेक्टर ऑफिस पहुंचे थे. इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे.

नामांकन दायर करने के बाद अमित शाह ने कहा, ‘मैंने गांधीनगर सीट से नामांकन दाखिल किया है और गांधीनगर का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गौरव की बात है. यह चुनाव नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने का चुनाव है. मोदी जी ने देश को सुरक्षित किया है और भारत 2047 तक विकसित हो जाएगा.’ इससे एक दिन पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को समर्थकों के हुजूम के बीच अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक के बाद तीन रोड शो किये और करीब 20 किलोमीटर की दूरी तय की.

अमित शाह का का रोड शो अहमदाबाद शहर के साबरमती, घाटलोडिया, नारणपुरा और वेजलपुर विधानसभा क्षेत्रों के तहत आने वाले इलाकों से गुजरा, जो गांधीनगर लोकसभा सीट का हिस्सा हैं. उन्होंने 2019 में इस सीट से जीत हासिल की थी. इससे पहले अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अहमदाबाद के साणंद में और गांधीनगर जिले के कलोल में रोड शो किये.

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रह चुके अमित शाह 2019 में पांच लाख से अधिक मतों के अंतर से गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र से विजयी हुए थे. अतीत में इस लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व भाजपा के वयोवृद्ध नेता एवं पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी कर चुके हैं. विपक्षी कांग्रेस ने गांधीनगर लोकसभा सीट से पार्टी सचिव सोनल पटेल को चुनाव मैदान में उतारा है. पटेल ने मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था. गुजरात में सभी 26 लोकसभा क्षेत्रों में सात मई को एक ही चरण में मतदान होगा.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!