IPL 2024 : बुमराह ने मैजिक यॉर्कर से उड़ा दिए Rilee Rossouw के ‘तोते’

IPL 2024, Superb Yorker by Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल 2024 के 33 वें मैच में एक जबरदस्त यॉर्क डाली. उनकी इस गेंद पर राइली रूसो क्लीन बोल्ड हुए.

IPL 2024, Superb Yorker by Jasprit Bumrah: मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का इस सीजन जादू चल रहा है. एक से बढ़कर एक दिग्गज उनके सामने पानी मांगते दिख रहे हैं. लीग के 33वें मुकाबले में बुमराह ने कुछ ऐसा किया, जिससे वे पूरे सोशल मीडिया पर छा गए हैं. बुमराह ने पंजाब के खिलाफ एक जादुई यॉर्कर गेंद डाली और विस्फोटक बल्लेबाज Rilee Rossouw के होश उड़ा दिए. रूसो इस सीजन अपना पहला मैच खेल रहे थे और महज 1 रन बनाकर आउट हो गए. बुमराह की सटीक यॉर्कर ने उन्हें हिलने तक का मौका नहीं दिया. बॉल कब आई और कब स्टंप उखाड़ ले गई, उन्हें पता तक नहीं चला.

जसप्रीत बुमराह अपनी टीम मुंबई के लिए पारी का तीसरा ही ओवर लेकर आए थे. इस ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने रूसो को क्लीन बोल्ड किया. बुमराह तेज गति से भागकर आए और जड़ में यॉर्कर डाली. जब तक रूसो का बल्ला आता तब तक गेंद अपना काम कर चुकी थी. आउट होने के बाद रूसो निराश होकर वापस लौटे, इधर मुंबई की टीम ने जोरदार अंदाज में जश्न मनाया. बुमराह की इस घातक यॉर्कर का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.

जसप्रीत बुमराह ने झटके 3 विकेट

इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने कसी हुई गेंदबाजी की और अपने 4 ओवर में सिर्फ 21 रन देकर 3 विकेट झटके. उन्होंने कप्तान सैम कुरेन, राइली रूसो, शशांक सिंह का विकेट लिया.

IPL 2024 में बुमराह का प्रदर्शन

इस सीजन जसप्रीत बुमराह बढ़िया फॉर्म में हैं. 7 मैचों में वे 13 शिकार कर चुके हैं. उनके पास पर्पल कैप भी है.

मैच का हाल

अगर मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 192 रन बनाए थे. टीम के लिए रोहित शर्मा ने 38, सूर्यकुमार यादव ने 78 और तिलक वर्मा ने 34 रन बनाए थे. जवाब में पंजाब की टीम 183 रन ही बना सकी और 19.1 ओवरों ऑलआउट हो गई.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!