कर्फ्यू माता मंदिर में लिया आशीर्वाद, जीत का दावा कर बोले- बीजेपी का दम निकल चुका, अब कोई फायदा नहीं।

मध्य प्रदेश के भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ने अंतिम दिन अपना नामांकन दाखिल किया। नॉमिनेशन से पहले उन्होंने कर्फ्यू माता मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद पैदल रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहीं अरुण श्रीवास्तव ने जीत का दावा किया है। साथ ही बीजेपी पर जमकर निशाना भी साधा हैं।

एमपी में तीसरे चरण की नामांकन तारीख करने का आज अंतिम दिन है। भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इसके पहले उन्होंने कर्फ्यू माता मंदिर में पूजा की। इसके बाद पैदल यात्रा निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

बीजेपी पर साधा निशाना
वहीं कांग्रेस उम्मीदवार अरुण ने अपनी जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ नामांकन भरा गया है। राजधानी में तहजीब बनाए रखने, भोपाल को न्याय दिलाने और अधिकारियों से हो रहे अत्याचार के खिलाफ नामांकन भरा गया है। भारतीय जनता पार्टी का दम निकल चुका है, अब कोई फायदा नहीं है। कार्यकर्ताओं के प्रचार प्रसार और राजनेताओं के आशीर्वाद से हम जरूर विजयी होंगे। भोपाल समिति मध्य प्रदेश की अधिकांश सीटों पर कांग्रेस की जीत होगी।

आपको बता दें कि एमपी में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 8 सीटों पर वोटिंग होगी। जिसमें भोपाल, विदिशा, ग्वालियर, गुना, मुरैना, भिंड, राजगढ़ और सागर लोकसभा सीट शामिल हैं। इन सीटों पर 12 अप्रैल को अधिसूचना जारी की गई है। नॉमिनेशन जमा करने की अंतिम तारीख 19 अप्रैल है। 20 अप्रैल को नाम निर्देश पत्र की जांच की जाएगी। अभ्यर्थी 22 अप्रैल तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। इन सीटों पर 7 मई को मतदान होगा। वहीं 4 जून को मतगणना होगी।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!