21 राज्यों की 102 सीटों पर वोटिंग, पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में पथराव, बीजेपी कार्यकर्ता जख्मी

आम चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो गया. इस चरण में 21 राज्यों- केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।
लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई शुरू हो गई- खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट कर कहा, हमारे संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई आज से शुरू हो रही है. लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान करने वाले 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मेरे प्रिय नागरिकों, मैं आपसे अपील करता हूं कि आप अपना वोट सावधानी से डालें. एक ऐसा भविष्य जहां न्याय आपका इंतजार कर रहा है. आर्थिक सशक्तिकरण और समान अवसरों का एक नया युग आपका स्वागत कर रहा है. मुझे यकीन है कि आप पिछले 10 वर्षों की रिकॉर्ड बेरोजगारी की निरंतरता के बजाय, युवा न्याय के माध्यम से ‘नौकरी क्रांति’ के लिए मतदान करेंगे. मुझे यकीन है कि आप नारी न्याय की गारंटी के लिए मतदान करेंगे, जो महिलाओं की वित्तीय स्वतंत्रता के लिए ठोस कदम उठाती है, फिर कमरतोड़ मूल्य वृद्धि जारी रहेगी, जिसने आपकी घरेलू बचत को 50 साल के निचले स्तर पर ला दिया है।

संजीव बालियान ने डाला वोट
केंद्रीय मंत्री और मुजफ्फरनगर से बीजेपी उम्मीदवार संजीव बालियान और उनकी पत्नी सुनीता बालियान ने कुटबी कुटबा में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

बंगाल के कूचबिहार में हिंसा
पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में मतदान के दौरान हिंसा की खबर सामने आई है. यहां एक पोलिंग बूथ पर जमकर पथराव हुआ. इस पथराव में बीजेपी का एक कार्यकर्ता जख्मी हुआ है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!