यामी गौतम का पूरा ख्याल रख रहे हैं पति आदित्य धर, प्रेग्नेंसी में एक्ट्रेस को पढ़ने के लिए दी ये किताबें।

यामी गौतम जल्द ही मां बनने वाली हैं. फिलहाल एक्ट्रेस अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं. इन सबके बीच एक्ट्रेस ने बताया कि उनके पति आदित्य उनका हर तरह से ध्यान रख रहे हैं.

बॉलीवुड की मोस्ट टैलेटेड एक्ट्रेस में से एक यामी गौतम इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों ही लाइफ को फुल एंजॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस की पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म ‘आर्टिकल 370’ 50 दिनों से ज्यादा हो जाने के बाद भी सिनेमाघरों में सफल प्रदर्शन कर रही है.

वहीं यामी अपने फिल्म निर्माता पति आदित्य धर के साथ अपने पहले बच्चे के का वेलकम भी करने वाली हैं. फिलहाल एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी के लास्ट फेज में हैं. इस बीच यामी ने खुलासा किया कि उनके पति और पूरी फैमिली नन्हे मेहमान के वेलकम की तैयारियों में जुटा हुआ है.

यामी गौतम अपने होने वाले बेबी को लेकर हैं बेहद एक्साइटेड
यामी ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, “मेरा परिवार यहां मुंबई में है और मेरी बहन सुरीली जल्द ही मेरे साथ जुड़ेंगीं. ” पारंपरिक मूल्यों के बारे में बात करते हुए, यामी ने खुलासा किया, “हमारे पास वास्तव में नर्सरी बनाने का कोई कॉन्सेप्ट नहीं है.” यामी ने कहा, “हम बहुत एक्साइटेड हैं.”

यामी को पति आदित्य धर ने पढ़ने के लिए दी हैं ये किताबें
अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाने वाले आदित्य धर अपनी पत्नी यामी का प्रेग्नेंसी के दौरान पूरा ख्याल रख रहे हैं. इसे लेकर यामी कहती हैं वह लगातार ये पूछते रहते हैं कि वे ठीक है या नहीं. वे ये भी पूछते हैं कि उन्हें हर दिन क्या खाने या करने का मन करता है. यामी ने ये भी खुलासा किया कि आदित्य ने उन्हें प्रेग्नेंसी के लास्ट फेज में पढ़ने के लिए अमर चित्र कथा और रामायण दी है. यामी ने ये भी कहा कि उनकी मां भी प्रेग्नेंस के दौरान यही पढ़ा करती थीं. यामी को इन दिनों एमएस सुब्बुलक्ष्मी का म्यूजिक सुनकर काफी सुकून मिलता है.

यामी गौतम वर्क फ्रंट
पेशेवर मोर्चे पर, यामी गौतम खुशी से झूम रही हैं. दरअसल उनकी फिल्म आर्टिकल 370 को थिएटर में टिके हुए 50 दिनों से ज्यादा हो गए हैं. इससे पहले एक्ट्रेस की ‘ओएमजी 2’ भी सफल रही थी. फिलहाल यामी ब्रेक पर हैं और अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!