जबलपुर में 8000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी रहेंगे तैनात, 15 हजार से अधिक कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी, 18 अप्रैल को होगा मतदान सामग्री का वितरण।

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को होने वाली वोटिंग के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी जारी है। 19 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए 18 अप्रैल की सुबह चुनाव सामग्री का वितरण किया जाएगा। यह चुनाव सामग्री जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय परिसर से बांटी जाएगी। कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने चुनाव सामग्री वितरण में समय परिवर्तन करते हुए 7.30 बजे चुनाव सामग्री बांटने के आदेश दिए हैं।

चुनाव सामग्री दो पाली में बांटी जाएगी। पहले चरण में पाटन, बरगी, जबलपुर पूर्व जबलपुर उत्तर और सिहोरा विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान कर्मियों को सुबह 7.30 बजे चुनाव सामग्री का वितरण किया जाएगा। वहीं दूसरी पाली में जबलपुर कैंट, जबलपुर पश्चिम और पनागर विधानसभा के मतदान कर्मियों को सुबह 8.30 बजे मतदान सामग्री का वितरण किया जाएगा।

ईवीएम और वीवीपैट निकालने के लिए स्ट्रांग रूम खोलने के लिए भी सुबह 4.30 बजे का समय निर्धारित किया गया है। कलेक्टर ने आदेश दिए है कि सामग्री वितरण के लिए चुनाव कर्मचारियों को सुबह 4.30 बजे वितरण स्थल पर पहुंचना होगा। आदेश में कहा गया है कि चुनाव सामग्री प्राप्त करने के तुरंत बाद मतदान कर्मियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना होना पड़ेगा।

लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन की तैयारी
जबलपुर लोकसभा सीट पर हो रहे चुनाव में इस बार कुल 19 प्रत्याशी मैदान में है। 19 अप्रैल को होने वाली वोटिंग के लिए कुल 2,139 मतदान केंद्र बनाए गए है। जबलपुर लोकसभा सीट पर मतदाता की बात करें तो 18,94,304 कुल मतदाता हैं, जिनमें से 9,61,997 पुरुष मतदाता जबकि 93,212 महिला मतदाता और अन्य मतदाताओं की संख्या 95 है। पहली बार जुड़ने वाले मतदाताओं की संख्या 38,459 है। वरिष्ठ मतदाता जो 85 वर्ष ज्यादा है उनकी संख्या 6,666 है। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 2241 है।

चप्पे-चप्पे पर रहेगी सुरक्षा
इस बार जबलपुर लोकसभा सीट पर कुल 170 सेक्टर बनाए गए हैं। वल्नरेबल मतदान केंद्र की संख्या 15 है। क्रिटिकल मतदान केंद्र की संख्या 482 है। वहीं लोकसभा सीट पर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने के लिए भारी सुरक्षा बल तैनात किया जाएगा। 19 अप्रैल को जबलपुर लोकसभा सीट पर 8000 से ज्यादा पुलिस बल तैनात किए जाएंगे। वहीं प्रशासनिक कर्मचारी की बात करें तो 15,000 से ज्यादा कर्मचारी इस चुनाव ड्यूटी में लगे हुए हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    रेलवे स्टेशन पर पेट्रोल टैंकर में लगी भीषण आग, कई ट्रेनों को बीच में ही रोका गया, घर छोड़कर भागे लोग 

    मध्य प्रदेश के जबलपुर के भिटोनी रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब स्टेशन पर खड़े पेट्रोल से भरे दो रेलवे टैंकरों में भीषण…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!