दागी गईं मिसाइलें तो बदल गया फ्लाइट का रूट ,ईरान-इजरायल युद्ध ने बढ़ाई पीटरसन की मुसीबत।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में कमेंट्री कर रहे इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. रविवार (14 अप्रैल) को ईरानी ने इजरायल पर कई मिसाइलें दागी, जिस कारण से पीटरसन की फ्लाइट मुश्किल में आ गई.

पीटरसन की फ्लाइट को वापस भेजना पड़ा. साथ ही दोबारा से एक्स्ट्रा फ्यूल के साथ फ्लाइट को रूट बदलकर भेजा गया. पीटरसन IPL मैच में कमेंट्री के लिए मुंबई आ रहे थे. उन्हें मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच में कमेंट्री करना था.

ईरान की मिसाइलों से बचने के लिए रास्ता बदला

यह जानकारी पीटरसन ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है. 42 साल के पूर्व इंग्लिश प्लेयर पीटरसन ने बताया कि ईरान से दागी गई मिसाइलों से बचने के लिए उनकी फ्लाइट को वापस भेजा था. यह बहुत ही बड़े पागलपन जैसा लगा. स्टार प्लेयर ने बताया कि वो अब मुंबई पहुंच गए हैं.

पीटरसन ने लिखा, ‘ठीक है, यह पहली बार है. कल रात हमारे विमान को वापस जाना पड़ा और ईंधन का एक और बड़ा भार जोड़ना पड़ा क्योंकि हमें ईरान की मिसाइलों से बचने के लिए फिर से रास्ता बदलना पड़ा. पागलपन!!!! वैसे अब मैं मुंबई के वानखेड़े में पहुंच चुका हूं. मेरा एक पसंदीदा क्रिकेट मैदान!’

बता दें कि केविन पीटरसन लगातार कमेंट्री कर रहे हैं और फिर कुछ दिनों के ब्रेक या फिर जरूरी काम से वापस अपने देश लौट जाते हैं. इसके अलावा उन्हें और भी कई जगहों पर देखा गया है. ऐसे में पीटरसन अब शायद ही कुछ दिन तक ट्रेवल करें.

ईरान ने इजरायल पर दागी 330 से ज्यादा मिसाइलें

दूसरी ओर ईरान और इजरायल में जंग की शुरुआत हो चुकी है और ईरान ने 330 मिसाइलें दाग दी हैं. इसमें ड्रोन्स भी शामिल हैं. इसमें अब तक कई लोगों की भी जान जा चुकी है. इसी बीच भारतीय अधिकारियों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने नागरिकों को खास हिदायत दी है.

उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘दूतावास स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और यह हमारे सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इजरायली अधिकारियों और भारतीय समुदाय के सदस्यों के संपर्क में है.’ साथ ही भारत सरकार ने अपने नागरिकों से इजरायल की यात्रा करने से बचने की सलाह दी है.

ऐसा रहा केविन पीटरसन का क्रिकेट करियर

पीटरसन ने साल 2018 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. पीटरसन ने इंग्लैंड के लिए 104 टेस्ट, 136 वनडे और 37 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में भाग लिया. पीटरसन के नाम टेस्ट मैचों में 47.28 की औसत से 8,181 रन दर्ज हैं. वहीं वनडे में इंटरनेशनल में उन्होंने 40.73 की औसत से 4,440 और टी 20 इंटरनेशनल में 37.93 की एवरेज से 1,176 रन बनाए.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!