WhatsApp के नए फीचर्स: आपके चैट अनुभव को बेहतर बनाने के लिए क्या नया है?

इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप का इस्तेमाल दुनियाभर में करोड़ों लोग करते हैं. लोग इसका यूज अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से चैट करने, ऑडियो-वीडियो कॉल करने और ऑडियो-वीडियो फाइल शेयर करने के लिए करते हैं. इसकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हर देश में इसके यूजर्स हैं. व्हाट्सऐप अपने यूजर्स को स्टेटस लगाने की सुविधा भी देता है. एक ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सऐप जल्द ही यूजर्स को अपने स्टेटस अपडेट सीधे इंस्टाग्राम पर शेयर करने की सुविधा देने वाला है. फिलहाल, व्हाट्सऐप अभी इस फीचर पर काम कर रहा है. आइए आपको इस फीचर के बारे में विस्तार से बताते हैं.

Instagram स्टोरी में शेयर कर पाएंगे व्हाट्सऐप स्टेटस

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक इस ऑप्शनल फीचर को डेवलप कर रहा है. इस फीचर को यूजर का एक्सपीरियंस बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया जा रहा है. इस फीचर की मदद से यूजर्स आसानी से अपने व्हाट्सएप स्टेटस को सीधे इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर सकेंगे. हालांकि, इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए आपको इसे एक्टिवेट करना होगा. शुरूआत में यह फीचर बंद रहेगा. अभी यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है और आने वाले अपडेट्स में इसे शामिल किया जाएगा.

इस फीचर का फायदा

अच्छी बात ये है कि आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं. साथ ही इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए आपके कंटेंट को कौन देख सकता है, ये भी सेटिंग्स के जरिए आप कंट्रोल कर सकेंगे. रिपोर्ट में बताया गया है कि इससे अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर स्टेटस अपडेट करने में आसानी होगी. यूजर्स को अब दो अलग-अलग जगहों पर स्टेटस डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी. वो एक ही बार में दोनों जगह शेयर कर सकेंगे.

व्हाट्सऐप ने भारत में बैन किए 76 लाख अकाउंट

व्हाट्सऐप ने यह भी बताया है कि उसने फरवरी महीने में भारत में 76 लाख से ज्यादा अकाउंट्स को बैन किया है. कंपनी का कहना है कि उन्होंने ऐप के गलत इस्तेमाल को रोकने और IT Rules 2021 का पालन करने के लिए ऐसा किया.

  • सम्बंधित खबरे

    बच्चों का पढ़ाई में नहीं लगता है मन तो करें ये उपाय, करियर में नहीं होगी दिक्कत!

    आज के समय में बहुत से ऐसे बच्चे हैं, जिनका पढ़ाई में मन नहीं लगता है. अगर आप भी परेशान हैं कि आपका बच्चा पढ़ाई में ध्यान नहीं देता है.…

    एसबीआई में डिप्टी मैनेजर के पद के लिए आवेदन का अंतिम मौका, विंडो बंद होने से पहले करें पंजीकरण

    भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपनी विभिन्न शाखाओं में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के 1,511 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। वे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!