पटना और दिल्ली के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन ,ट्रेनों में बढ़ रही यात्रियों की भीड़ को देखते हुए।

रतलाम मंडल लंबी दूरी की ट्रेनों में बढ़ रही यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पटना और दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। ये ट्रेन विशेष किराए के साथ संचालित की जाएंगी। इंदौर-नई दिल्ली-इंदौर सुपरफास्ट द्विसाप्ताहिक स्पेशल का संचालन 19 अप्रैल से 30 जून तक इंदौर से प्रति शुक्रवार और रविवार को शाम 5 बजे किया जाएगा।

यह ट्रेन अगले दिन सुबह 4.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन नई दिल्ली से प्रति शनिवार और सोमवार को सुबह 7.30 बजे चलकर रात 8.15 बजे इंदौर पहुंचेगी। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में देवास, नागदा, उज्जैन, शामगढ़, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर और मथुरा स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में एक सेकंड एसी, तीन थर्ड एसी, बारह स्लीपर और चार सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।

महू-पटना-महू स्पेशल ट्रेन
इसी तरह महू-पटना-महू स्पेशल ट्रेन महू से 18 अप्रैल से 27 जून तक प्रति गुरुवार शाम 6.30 बजे चलकर शुक्रवार शाम 6.30 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 19 अप्रैल से 28 जून तक पटना से प्रति शुक्रवार रात 9.30 बजे चलकर शनिवार को रात 11.55 बजे महू पहुंचेगी। ट्रेन का दोनों दिशाओं में इंदौर, फतेहाबाद, उज्जैन, मक्सी, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा व दानापुर स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में दो सेकंड एसी, छह थर्ड एसी, दो थर्ड एसी इकोनामी, छह स्लीपर और तीन सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।

रीवा एक्सप्रेस का होगा संचालन
पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर मंडल के कटनी से बीना के बीच जारी तीसरी लाइन के कार्य के लिए प्रस्तावित ब्लाक के चलते रीवा-महू-रीवा एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया था। रीवा से चलने वाली रीवा-महू एक्सप्रेस और 16 अप्रैल को महू से रीवा के लिए रवाना होने वाली एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन किया जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!