झुग्गियां जलकर खाक गाजियाबाद में सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग।

गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम के मकनपुर क्षेत्र में बसी झुग्गियों में भीषण आग लग गई. किन कारणों से आग लगी इसका अभी पता नहीं चल पाया है. लेकिन आग के चलते झुग्गियों में रखे सिलेंडर और पेट्रोमैक्स भी फटे जिनकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी गई. आग इतनी भीषण लगी है कि गौतमबुधनगर से भी दमकल गाड़ियां बुलानी पड़ी . जिस इलाके में आग लगी वहां अवैध रूप से सैंकड़ों झुग्गियां बसाई गई है.

शनिवार सुबह 11 बजे की घटना बताई जा रही है. सिलेंडर फटते ही आग फैल गई और लोगों में अफरा तफरी मच गई. तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई.

जानकारी के मुताबिक मकनपुर में शनिवार दोपहर झुग्गियों में भीषण आग लग गई, जिस कारण 41 झुग्गियां जलकर राख हो गईं. आग लगते ही तेजी से फैली और इसकी चपेट में आकर एलपीजी के 10-12 सिलेंडर धमाके के साथ फटकर काफी दूर तक जाकर गिरे. गनीमत रही कि आग में कोई हताहत नहीं हुआ और दमकल टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) राहुल पाल सिंह ने बताया कि मकनपुर में खाली पड़ी जमीन पर करीब 150 झुग्गियां हैं, जिनमें शनिवार सुबह 11ः21 बजे आग लगने की सूचना मिली थी. दमकल टीम पहुंची तो तेजी से आग फैल रही थी. इनमें रहने वाले लोग पहले ही भागकर दूर जा चुके थे. 4 फायर टैंकर की मदद से आग बुझानी शुरू की और बाद में 8 और मंगाए गए. करीब 2 घंटे में आग को नियंत्रित कर लिया था. इसके बाद भी सवा घंटे तक दमकल टीमें यहां रुकीं कि कहीं दोबारा आग न सुलगने लगे. इस दौरान लगातार पानी की बौछार की जाती रही.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!