नवरात्रि में घर में हवन करने से शुद्ध वातावरण बन जाता है और निगेटिव ऊर्जा का भी अंत होता

नवरात्रि में हवन कैसे करें.  चैत्र नवरात्रि प्रारंभ हो चुकी है. माता के इन नौ दिनों में घरों में एक खास पूजा-पाठ का माहौल होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं, नवरात्रि में घर पर हवन करना भी जरूरी होता है. घर में हवन करने से माता खुश होकर शुभ फल देती हैं. इसके अलावा घर में हवन करने से घर में एक शुद्ध वातावरण बन जाता है, साथ ही घर से निगेटिव ऊर्जा का भी अंत होता है.

नवरात्रि में हवन कब करना है, ये आप किसी भी पंड़ित से पूछ सकते हैं. वैसे नवरात्रि में सभी दिन हवन करने के लिये शुभ ही होते हैं. हवन करने से आपको और आपके परिवार को माता के साथ-साथ अन्य देवी-देवताओं का भी खास आर्शिवाद प्राप्त होता है. घर में हवन करने से मन को शांति और संतोष की भी अनुभूति होती है. चैत्र नवरात्रि में घर में हवन करना धार्मिक, सामाजिक और वैज्ञानिक दृष्टि से भी जरूरी होता है.

हवन सामग्री लिस्ट

आम की सूखी लकड़ी, शुद्ध घी, चावल, गेहूं, जौ, चना, तिल, गुड़, कपूर, लौंग, धूप, जायफल, इलायची

नवरात्रि में हवन करते समय करें ये मंत्रोच्चारण

ॐ नमो देव्यै महादेव्यै
ॐ क्लीं नमः
ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडायै विच्चे
ॐ त्रैलोक्यमोहिनी महामाये

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, किसी भी मंत्र को ध्यान और एकाग्रचित होकर 108 बार बोलना चाहिये.

नवरात्रि में हवन कैसे करें

सबसे पहले आप ये निश्चित कर लें, कि आपको हवन किस दिन करना है. इसके बाद इसकी कुछ सामग्री को हो सके तो एक दिन पहले ही लाकर तैयार कर लें. उसके बाद घर के या आप जहां भी हवन करना चाहते हैं, वहां एक हवन कुंड बना लें. आजकल हवन कुंड बाजार में भी मिल जाते हैं. हवन कुंड में लकड़ी, घी, कपूर, धूप, आदि डालें. इसके बाद माता का ध्यान करें. इसके बाद कुछ मंत्रों का भी जाप करें, और अंत में माता की आरती भी करें. इसके बाद सभी को प्रसाद वितरित करें.

इस बात का विशेष ध्यान रखें, हवन वाले दिन सुबह जल्दी उठकर स्वच्छ कपड़े पहनकर तैयार हों, मन में सकारात्मक विचार रखने चाहिये. हवन करने से आपको और आपके परिवार को अवश्य ही माता की कृपा प्राप्त होगी.

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!