आतंकियों के लिए पनाहगाह बना बंगाल’, बंगलूरू विस्फोट के आरोपियों की गिरफ्तारी पर भिड़े भाजपा-टीएमसी

भाजपा नेता ने लिखा कि ‘एनआईए ने रामेश्वरम कैफे को दो मुख्य संदिग्धों को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। जिनमें मुसाविर हुसैन शाजिब और अब्दुल मतीन अहमद ताहा शामिल हैं। दोनों आईएसआईएस की शिवमोगा या पश्चिम बंगाल सेल से जुड़े हो सकते हैं।’

नआईए ने बंगलूरू के रामेश्वरम कैफे में हुए विस्फोट मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपी बंगलूरू विस्फोट के मास्टरमाइंड बताए जा रहे हैं। ये गिरफ्तारी कोलकाता से हुई है, जिससे पश्चिम बंगाल में भाजपा और टीएमसी आमने-सामने आ गए हैं। भाजपा ने आरोप लगाया है कि बंगाल, आतंकियों के लिए पनाहगाह बन गया है। वहीं टीएमसी ने भी भाजपा पर पलटवार किया है।

भाजपा नेता और पश्चिम बंगाल भाजपा के सह-प्रभारी अमित मालवीय ने बंगलूरू विस्फोट के आरोपियों की गिरफ्तारी पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में भाजपा नेता ने लिखा कि ‘एनआईए ने रामेश्वरम कैफे को दो मुख्य संदिग्धों को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। जिनमें मुसाविर हुसैन शाजिब और अब्दुल मतीन अहमद ताहा शामिल हैं। दोनों आईएसआईएस की शिवमोगा या पश्चिम बंगाल सेल से जुड़े हो सकते हैं। दुर्भाग्य से ममता बनर्जी के कार्यकाल में बंगाल आतंकियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बन गया है।’

भाजपा नेता के ट्वीट के कुछ ही देर बाद टीएमसी नेता कुणाल घोष ने दावा किया कि आरोपियों को बंगाल पुलिस की मदद से ही गिरफ्तार किया गया है। टीएमसी नेता ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि बंगलूरू विस्फोट मामले में बंगाल पुलिस ने अच्छा काम किया है। एनआईए ने भी बंगाल पुलिस की मदद को स्वीकारा है। किसी भी देश विरोधी ताकत के साथ सख्ती से निपटा जाएगा, लेकिन मैं भाजपा से पूछना चाहता हूं कि ये गिरफ्तारी कहां से हुई? कांथी से। हम सब जानते हैं कि भाजपा के किस नेता और उनके परिवार का वहां दबदबा है और कोंटाई से गैरकानूनी गतिविधियां चलाई जाती हैं। कांथी या कोंटाई भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी का क्षेत्र माना जाता है। टीएमसी नेता ने घटना की जांच की मांग की।

बंगाल पुलिस ने भी भाजपा के आरोपों पर नाराजगी जताई और बताया कि बंगाल पुलिस और एनआईए के संयुक्त ऑपरेशन में ही दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस ने कहा कि राज्य कभी भी आतंकियों के लिए पनाहगाह नहीं बनेगा और हम लोगों को सुरक्षित रखने के लिए काम करते रहेंगे। एनआईए ने रामेश्वरम कैफे के दोनों आरोपियों को कोलकाता के बाहरी इलाके से गिरफ्तार किया है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!