BJP राज में 1 लाख किसानों ने किया सुसाइड’, प्रियंका गांधी ने बताया सरकार बनी तो क्या करेगी कांग्रेस।

लोकसभा चुनाव में किसानों का मुद्दा अहम रहने वाला है. इस बात को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने कई वादे भी किए हैं. ऐसे ही वादे बीजेपी भी कर सकती है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने किसानों के मुद्दे पर बीजेपी को निशाने पर लिया है. प्रियंका ने शुक्रवार (12 अप्रैल) को कहा कि बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में एक लाख से ज्यादा किसानों ने सुसाइड किया है. किसानों की न तो आय दो गुना हुई है और न ही एमएसपी दी गई है. उन्होंने वादा किया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर न सिर्फ एमएसपी की गारंटी दी जाएगी, बल्कि किसानों के लिए कर्जमाफी भी होगी।

देश में लोकसभा चुनाव की तैयारियां चल रही हैं और इस वक्त हर दल अपने-अपने घोषणापत्र में किसानों के लिए ढेरों वादे कर रहे हैं. ऐसा ही वादा कांग्रेस ने भी किया है, जिसने कहा है कि वह किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी देने वाली है. यहां गौर करने वाली बात ये है कि पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर प्रदर्शन करने वाले किसानों की भी मांग यही है. वह सरकार से लगातार मांग कर रहे हैं कि उन्हें फसलों पर एमएसपी की कानूनी गारंटी दी जाए.

वहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने किसानों का कर्जा माफ नहीं किया गया है, लेकिन उद्योगपतियों का लाखों करोड़ रुपये माफ हुए हैं. उन्होंने ट्वीट कर कहा, “आज देश में हर दिन 30 किसान आत्महत्या कर रहे हैं. बीजेपी राज में 1 लाख से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या कर ली. कृषि में इस्तेमाल होने वाली जरूरी वस्तुओं और उपकरणों पर जीएसटी वसूली जाती है.”

कांग्रेस महासचिव ने आरोप लगाया, “10 साल में न किसानों को एमएसपी मिली, न आय दोगुनी हुई. कर्ज में डूबे किसानों का एक पैसा माफ नहीं हुआ, लेकिन चंद उद्योगपतियों का 16 लाख करोड़ माफ कर दिया गया.”

देश के अन्नदाताओं से वादा करते हुए प्रियंका ने कहा, “कांग्रेस सरकार में किसानों का कर्ज माफ होगा. कृषि उपकरण जीएसटी मुक्त होंगे. एमएसपी की कानूनी गारंटी होगी. फसलों के नुकसान पर 30 दिन में मुआवजा मिलेगा. नई आयात-निर्यात नीति बनेगी.” एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, “कांग्रेस की सरकार ने किसानों का 72,000 करोड़ का कर्ज माफ किया था. कांग्रेस फिर आएगी. एमएसपी की गारंटी, कर्जमाफी और अच्छी आमदनी के साथ खुशहाली लाएगी.”

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!