आतिशी का बड़ा दावा ,दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश, एलजी लिख रहे केंद्र को चिट्ठी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से मुश्किलों में फंसी आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह आरोप लगाया है कि दिल्ली की चुनी हुई सरकार को गिराने की साजिश रची जा रही है। आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाया जा सकता है। आतिशी ने आरोप लगाया कि एलजी आए दिन केंद्र को चिट्ठियां लिख रहे हैं।

Delhi Excise Policy Scam केस के चलते आम आदमी पार्टी की पहली पंक्ति के नेताओं के जेल में होने के चलते पार्टी मुश्किल के दौर से गुजर रही है। इसी बीच आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया है कि दिल्ली की चुनी हुई सरकार को गिराने की कोशिश की जा रही है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री आतिशी ने दावा किया कि उनकी पार्टी के खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र चल रहा है। आम आदमी पार्टी, मंत्री और विधायक पद से राजकुमार आनंद का इस्तीफा और पार्टी छोड़ने को उसी षड्यंत्र का हिस्सा मान रही है

आम आदमी पार्टी कह रही है कि यह अप्रत्याशित घटना है।आप के अनुसार, ईडी से दबाव बनवाकर राजकुमार आनंद का इस्तीफा कराया गया है। आतिशी ने ये भी दावा किया है कि आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लग सकता है।

आतिशी ने कहा कि वह राष्ट्रपति शासन लगाने की बात इसलिए कर रही हैं क्योंकि ऐसा एलजी साहब के व्यवहार से लग रहा है। वह बोलीं, दिल्ली में वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती नहीं हो रही है।

उन्होंने आगे दावा किया, दिल्ली में कई पद रिक्त पड़े हैं। एलजी साहब कुछ न कुछ कर लगातार केंद्र को पत्र लिख रहे हैं। एलजी साहेब कह रहे हैं कि मंत्री उनकी बैठकों में नहीं आ रहे हैं, जबकि सच्चाई यह है कि दिल्ली सरकार के अधिकारी मत्रियों की बैठकों में नहीं आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री के निजी सचिव को एक पुराने फर्जी मामले में बर्खास्त कर दिया गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री को फर्जी केस में जेल में डाल दिया गया है।

आतिशी ने आगे कहा, अगर राजनीतिक साजिश के तहत दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाया गया तो यह गैरकानूनी होगा। हम दिल्ली के लोगों से भी कह रहे हैं कि उन्हें डरने की जरूरत नहीं है।

आतिशी ने आगे कहा, अरविंद केजरीवाल जेल में रहें या जेल से बाहर रहें वह दिल्ली के लोगों के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने दिल्ली की महिलाओं को जो एक हजार रुपये देने का वादा किया है कि वह मिल कर रहेगा, महिलाएं घबराएं नहीं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!