बीच सड़क पर खराब हो जाए कार तो घबराएं नहीं, करें ये काम तुरंत मिलेगी मदद

 कई बार हम जब एक्सप्रेस-वे पर जाते हैं तो हमारी गाड़ी या तो खराब हो जाती है या फिर तेल की टंकी खाली हो जाती है. ऐसे में हमे सबसे ज्यादा दिक्कत का सामना तब करना पड़ता है, जब आपके पास कैश भी मौजूद नहीं होता है. अब ऐसी हालात में आपको घबराने की जरूरत नहीं है.

इमरजेंसी लाइट चालू करें

अगर बीच सड़क पर गाड़ी खराब हो जाती है. तो ऐसी स्थिति में, सबसे पहला और महत्वपूर्ण कदम वाहन के अंदर हैजार्ड लाइट्स (इमरजेंसी लाइट्स) चालू करना है. इससे दूसरे ड्राइवरों को सतर्क हो जाएगा कि आप किसी समस्या का सामना कर रहे हैं. किसी भी तरह की सहायता मिलने तक इन लाइटों को चालू रखें.

गाड़ी को सड़क के किनारे लगाएं
बीच रास्ते में अगर आपकी कार खराब हो जाती है तो उसे कैसे भी करके बीच रास्ते से पहले सड़क किनारे लगाएं. ऐसा करने से आप ट्रैफिक को फ्री छोड़ सकते हैं और फिर अपनी कार के बारे में सोच सकते हैं. वहीं बीच रास्ते में गाड़ी को छोड़ देने से सड़क हादसा होने का भी चांस रहता है. इसलिए गाड़ी को धक्का देकर या फिर चलते वक्त अगर ऐसा लगे कि गाड़ी में कोई दिक्तत आने वाली है तो गाड़ी को तुरंत साइड में लगाकर रोक दें.

इमरजेंसी किट
गाड़ी खराब होने पर हमारे पास एक इंमरजेंसी किट होना जरूरी है. यानी की उस किट में फर्स्ट ऐड, न खराब होने वाला खाना, पानी, बच्चों के लिए खिलौने और जरूरी औजार होने चाहिए. वहीं आप अपनी कार में एक केबल भी रख सकते हैं. क्योंकि कई बार ऐसा भी होता है कि, एक भारी गाड़ी आपकी गाड़ी को खींचने के लिए तैयार हो जाती है लेकिन आपके पास केबल नहीं रहता. इसलिए इन चीजों का इस्तेमाल और मदद पहुंचने तक आप अपना ख्याल रख सकते हैं.

मुफ्त में लें रोड साइड असिस्टेंस
एसे में अगर आपके पास जो क्रेडिट कार्ड है वो काफी मददगार साबित होगा. आप अपने क्रेडिट कार्ड पर फ्री में रोड साइड असिस्टेंस की सुविधा ले सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ क्रेडिट कार्ड की कंपनी के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करना है. इस कॉल पर फोन की दूसरी तरफ ब्रेकडाउन असिस्टेंस प्रदान करने वाली कंपनी का प्रवक्ता आपसे बात करेगा. बैंक इन कंपनी के साथ टाई-अप करती है.

कॉल करते वक्त आपको अपने क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स को तैयार रखना है और आपको अपना लोकेशन बताना है. फिर आप अपनी परेशानी बताएंगे कि आपकी गाड़ी को क्या हुआ, इसी तरह की बाकी जानकारी देने के बाद असिस्टेंस प्रोवाइडर आपकी मदद करेगा.

  • सम्बंधित खबरे

    बच्चों का पढ़ाई में नहीं लगता है मन तो करें ये उपाय, करियर में नहीं होगी दिक्कत!

    आज के समय में बहुत से ऐसे बच्चे हैं, जिनका पढ़ाई में मन नहीं लगता है. अगर आप भी परेशान हैं कि आपका बच्चा पढ़ाई में ध्यान नहीं देता है.…

    एसबीआई में डिप्टी मैनेजर के पद के लिए आवेदन का अंतिम मौका, विंडो बंद होने से पहले करें पंजीकरण

    भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपनी विभिन्न शाखाओं में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के 1,511 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। वे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!