बेमौसम बारिश से भीग रहे गेंहू को बचाने अलर्ट मोड पर सरकार

भोपाल। मध्य प्रदेश में बेमौसम बारिश से खराब हो रहे गेहूं की सुरक्षा को लेकर सरकार अलर्ट मोड पर है। राज्य शासन ने अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों को अतिरिक्त ट्रक लगाकर गेहूं को गोदाम में रखवाने के लिए कहा गया है। जल-भराव की स्थिति में खरीदी केंद्र का जगह बदलने और खरीदे गए गेहूं को तिरपाल से ढंकने के निर्देश दिए गए हैं।

निर्देश में कहा गया है कि जिस दिन किसान को बुलाएं उसी दिन खरीदी करें। गोदाम में गेहूं पहुंचाने के लिए पक्के इंतजाम होने चाहिए। उपार्जन केन्द्रों पर गेहूं की तौल के बाद बारदानों की तत्काल सिलाई कर ऊंचे पक्के स्थान पर स्टेकिंग लगाकर रखी जाए और बारिश से बचाव के लिए तिरपाल आदि से कवर किया जाए।

गेहूं को गोदाम में जल्द भंडारण के निर्देश

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय ने सभी जिलों के फूड कंट्रोलर स्तर के अधिकारियों के साथ ही आयुक्त मंडी बोर्ड और अन्य को निर्देश दिए हैं। जिसमें कहा गया है कि किसानों को अपनी उपज तिरपाल आदि से कवर कर लाने के लिए अवगत कराया जाए। गोदाम स्तरीय उपार्जन केन्द्रों पर उपार्जित गेहूं को जल्द ही गोदाम में भंडारण कराया जाए। आवश्यक हो तो गेहूं परिवहन के लिए अतिरिक्त ट्रक लगाए जाएं। गेहूं की तौल सुरक्षित स्थान पर कराई जाए ताकि उपार्जित गेहूं को बारिश से बचाया जा सके।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!