5 सांसदों का काटा टिकट, BJP की 10वीं लिस्ट में 9 नाम, 7 सीटों पर बदले उम्मीदवार।

बीजेपी ने मछली शहर में भी उम्मीदवार नहीं बदला है, जबकि 2019 में बीपी सरोज को सिर्फ 181 वोट के अंतर से जीत मिली थी. कौशांबी सांसद विनोद कुमार सोनकर को फिर से टिकट दिया गया है.

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की 10वीं लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में बीजेपी ने कई कड़े फैसले लिए हैं. लिस्ट में कुल 9 नाम हैं और 7 सीटों पर उम्मीदवार बदले गए हैं. मछली शहर सांसद बीपी सरोज और कौशांबी सांसद विनोद कुमार सोनकर ही अपना टिकट बचा पाए हैं. किरण खेर और रीता बहुगुणा का भी टिकट काट दिया गया है. पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट पर भी बीजेपी ने पवन सिंह की जगह नए उम्मीदवार का नाम जारी कर दिया है.

बीजेपी ने यूपी में फूलपुर, इलाहाबाद, बलिया, चंडीगढ़ और पश्चिम बंगाल के आसनसोल में मौजूदा सांसदों का टिकट काटकर नए उम्मीदवार उतारे हैं. मैनपुरी और गाजीपुर में पिछला चुनाव हारने वाले नेताओं की जगह किसी दूसरे उम्मीदवार को टिकट दिया गया है.

मैनपुरीः बीजेपी ने जयवीर सिंह ठाकुर को टिकट दिया है. 2022 उपचुनाव में रघुराज सिंह शाक्य बीजेपी उम्मीदवार थे, जिन्हें डिंपल के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी.
फूलपुरः केसरी देवी पटेल की जगह प्रवीण पटेल को टिकट मिला है. प्रवीण फूलपुर विधायक हैं.
इलाहाबादः रीता बहुगुणा की जगह नीरज त्रिपाठी को टिकट मिला है. नीरज पश्चिम बंगाल के पूर्व गवर्नर केसरी नाथ त्रिपाठी के बेटे हैं.
बलियाः वीरेंद्र सिंह की जगह राज्यसभा सांसद नीरज शेखर को टिकट मिला है.
गाजीपुरः मनोज सिन्हा अफजाल अंसारी से हार गए थे, इस बार पारस नाथ राय को टिकट मिला है.
चंडीगढ़ः किरण खेर की जगह संजय टंडन को टिकट मिला है. संजय चंडीगढ़ में पार्टी के सबसे बड़े नेता हैं.
आसनसोलः बाबुल सुप्रियो का टिकट पहले ही कट चुका था. उनकी जगह पवन सिंह को टिकट दिया गया, लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से मना कर दिया. अब यहां से एसएस अहलूवालिया उम्मीदवार हैं.

181 वोट से जीतने वाले बीपी सरोज का टिकट बचा

बीजेपी ने मछली शहर और कौशांबी में उम्मीदवार नहीं बदला है. खास बात यह है कि पार्टी ने 2019 का चुनाव महज 181 वोट के अंतर से जीतने वाले बीपी सरोज का टिकट नहीं काटा है, लेकिन 2 बार की सांसद किरण खेर को टिकट नहीं दिया है. इससे पहले पार्टी कई बड़े नेताओं का टिकट काट चुकी है, जिसमें वरुण गांधी भी शामिल हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!