गेहूं,चना मजबूत खाद्य, तेलों, दालों, गुड़, चीनी में टिकाव

विदेशी बाजारों में रही तेजी के बीच आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों में टिकाव रहा। ग्राहकी आने से गेहूं और चने में मजबूती रही जबकि दालों, चीनी और गुड़ के भाव स्थिर रहे।

तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर खाद्य तेलों में तेजी रही। मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का अक्टूबर वायदा 41 रिंगिट चढ़कर 2,212 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। वहीं, दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 0.23 सेंट चमककर 28.36 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

स्थानीय बाजार में ग्राहकी सामान्य रहने से मूँगफली तेल, सोया तेलों, सूरजमुखी तेल, पाम ऑयल, वनस्पति और सरसों तेल की कीमतों में टिकाव रहा। अखाद्य तेलों के भाव भी कमोबेश स्थिर रहे।

गुड़-चीनी : पर्याप्त आपूर्ति के बीच ग्राहकी सामान्य रहने से चीनी और गुड़ की कीमतें गत दिवस के स्तर पर ही रहीं।

दाल-दलहन : मांग निकलने से चने में 200 रुपये प्रति कुन्तल की तेजी रही। दालों में चना दाल,अरहर दाल, मसूर दाल, उड़द दाल और मूँग दाल में टिकाव रहा।

अनाज : मंडी में ग्राहकी आने से गेहूँ 5 रुपये प्रति कुन्तल मजबूत हो गया। चावल की कीमतें अपरवर्तित रहीं। मोटे अनाजों के दाम भी कमोबेश गत दिवस के स्तर पर ही रहे।

अनाज (भाव प्रति कुन्तल) गेहूं : देसी एमपी 2,500-3,000, गेहूं दड़ा 1,900-1,910, आटा (50 किलो बोरी) 895-900, मैदा 945-950, रवा (सूजी) 1,090-1,100 (50 किलो बोरी), चोकर 620-630.

चावल: बासमती औसत किस्म 4,500-4,600, परमल 1750-1775, परमल सेला 2,680-2,780, आरआर (आठ) 1,650-1,670.

दाल-दलहन : चना 4,600-4,700, दाल चना 5,250-5,550, मसूर काली 5,150-5,450, मलका मसूर 5,650-6,350, मूंग दाल 6,150-6,750, मूंग दाल छिलका 6,750-7,050, मूंग धोवा 6,950-7,350, उड़द 5,300-5,600, दाल उड़द (छिलका) 5,800-6,500, उड़द धोवा 6,500-7,100, अरहर 5,850-6,300, अरहर दाल 6,200-6,500 रुपये रहा।

चीनी-गुड़ : चीनी एस. 3,310-3,410, चीनी एम. 3,450-3,550, मिल डिलीवरी 3,210-3,310 और गुड़ 3,350- 3,450 रुपये प्रति कुन्तल बोले गये।

खाद्य तेल : सरसों तेल 10,625, मूंगफली तेल 13,920, सूरजमुखी 10,035, सोया रिफाइंड 9,870, सोया डिगम 9,670, पाम ऑयल 8,425, वनस्पति 8,790 रुपये प्रति कुन्तल।

अखाद्य तेल: अरंडी 7000, अलसी 8600, महुआ 6500, नीम 8500, चावल छिलका 4400, एसिड ऑयल 4500, चाय केटी 5500 पर रहा।

तिलहन: सरसों 5000-5100, तिल सफेद 6000-6500, तिल लाल 5500-6000, खली सरसों 2000-2100, बिनौला 2000-2200 रहा।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!