स्वीप अभियान का शुभंकर “केला” बुरहानपुर जिले में बना आकर्षण का केन्द्र

लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर इंदौर संभाग में मतदान के प्रतिशत में वृद्धि के लिए स्वीप अभियान के तहत मतदाता जागरूकता हेतु विशेष प्रयास चल रहे है। इसी के तहत संभाग के जिलों में अनेक नवाचार भी किये जा रहे है। संभाग के बुरहानपुर जिले में इस अभियान के शुभंकर के रूप में “केला” चयनित किया गया है। शुभंकर “केला” जिले में आकर्षण का केन्द्र बन गया है।
उल्लेखनीय है कि बुरहानपुर जिले की मुख्य फसल “केला” है। इसको देखते हुये इसे स्वीप गतिविधियों के लिए शुभंकर के रूप में चयनित किया गया हैं। यह शुभंकर कलेक्ट्रेट कार्यालय के मुख्य द्वार पर मतदाताओं से मतदान की अपील कर रहा है। केला स्वरूप में बनी आकृति “मेरा वोट मेरा अधिकार”कार्यालय में आने –जाने वाले मतदाताओं को अपना मतदान करने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं,वही स्वीप गतिविधियों के तहत फ्लेक्स ,बैनर , बैच में इस आकृति को उकेर कर लोकतंत्र के इस महापर्व में सहभागिता करने के लिए नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि जिले में केले की खेती का क्षेत्रफल 23 हजार 650 हेक्टेयर है। जिले में 16 लाख मीट्रिक टन केला का उत्पादन होता है। जिले में 18 हजार 325 किसान केले की खेती से जुड़े है। केले की बिक्री से 1700 करोड़ रूपये का कारोबार होता है।

  • सम्बंधित खबरे

    एमपी-महाराष्ट्र के बीच एमओयू, प्रदेश के एक लाख से ज्यादा हैक्टेयर क्षेत्र में होगी सिंचाई, जानें क्या बोले सीएम डॉ. मोहन यादव ?

    भोपाल। मध्यप्रदेश के लिए 10 मई का दिन बेहद खास रहा। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने ज्ञान (गरीब-युवा-अन्नदाता-नारी शक्ति) को लेकर एक और…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!