सोने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहली बार 71 हजार रुपये के पार हुआ ,चांदी 81,000 रुपये से हुई महंगी

भारत में सोने-चांदी के दाम लगातार नए रिकॉर्ड बना रहे हैं और सोना मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर पहली बार 71,000 रुपये के पार निकल गया है. चांदी में भी शानदार उछाल के बाद 81,000 रुपये से ऊपर के दाम देखे जा रहे हैं और इसमें 1000 रुपये से ज्यादा का उछाल है तो ये 82,000 रुपये के भी बेहद करीब आ चुकी है. चांदी में कभी भी 82,000 रुपये के लेवल भी पार हो सकते हैं.

सोना अभी तक के सबसे महंगे भाव पर चला गया है और एमसीएक्स पर इसका सर्वाधिक ऊंचा दाम 71057 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर है. सोने में करीब आज 400 रुपये से ज्यादा का उछाल देखा जा रहा है और ये अब तक के सबसे हाई रेट पर कारोबार कर रहा है.

चांदी की चमक तो आज बेहतरीन रूप से बढ़ी है और कारोबार खुलते ही इसमें 1040 रुपये से ज्यादा की तेजी देखी गई है. चांदी 81,000 रुपये की कीमतों को तो पार कर ही चुकी है और अब ये 82,000 रुपये के करीब जा रही है. एमसीएक्स पर चांदी का मई वायदा 81955 रुपये प्रति किलो के रेट पर आ चुका है जो इसका ऑलटाइम हाई लेवल है.

अक्षय तृतीया का समय करीब आने पर सोने के दाम आसमान छू रहे हैं

अक्षय तृतीया का पर्व आने वाली 10 मई को है और इससे पहले ही सोने के दाम में जोरदार बढ़त से गहने खरीदने वालों के सामने चिंता है कि इस बार सोने-चांदी के सिक्के या गहने कैसे खरीदे जाएंगे. दरअसल भारत में अक्षय तृतीया का पर्व काफी शुभ माना जाता है और इस दिन जमकर सोने-चांदी और अन्य वस्तुओं की खरीदारी की जाती है.

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!