आईपीएल 2024 का 22वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 8 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिंदबरम स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा। सीएसके की टीम लगातार दो मैच में हार के बाद चेन्नई पहुंची हैं। लगातार दो हार के बावजूद सीएसके की टीम पर दबाव नहीं होगा। कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और रचिन से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी।
आईपीएल 2024 का 22वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाएगा। केकेआर अपने विजयी क्रम जारी रखना चाहेंगे, जबकि सीएसके अपनी तीसरी हार की हैट्रिक लगाने से बचना चाहेंगी। सीएसके ने अब तक 4 मैच में से दो मैच में जीत हासिल की, जबकि केकेआर ने 3 मैच खेले और तीनों में जीत दर्ज की। इस वक्त सीएसके आईपीएल 2024 की प्वाइंट्स टेबल पर तीसरे स्थान और केकेआर दूसरे स्थान पर मौजूद हैं।









