जबलपुर में PM मोदी के रोड शो के दौरान टूटा मंच

जबलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के जबलपुर पहुंचे थे जहां उन्होंने रोड शो किया। पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए रोड के दोनों तरफ इतनी भीड़ मौजूद थी मानों ऐसा लगा कि पूरा शहर उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़ा हो। उनके स्वागत के लिए जगह-जगह मंच भी बनाए गए थे। लेकिन इसी बीच एक बड़ा हादसा हो गया और उनके रोड शो के दौरान भीड़ से भरा एक मंच टूट गया और उसमें मौजूद लोग नीचे जमीन पर गिर गए। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो कटंगा से गोरखपुर मार्ग पर पहुंचा ही था कि वहां पर बनाया गया मंच टूट गया। बताया जा रहा है कि मंच पर क्षमता से ज्यादा भीड़ थी जिस वजह से यह हादसा हो गया। पीएम के रोड शो के दौरान मंच पर बड़ी तादाद में भाजपा कार्यकर्ता और अन्य लोग मौजूद थे। उनके साथ सेल्फी लेने के लिए भारी भीड़ उसमें चढ़ गई जिससे मंच दो भाग में बंट गया। घायलों के नाम लता रॉय, दीपक मिश्रा और निधि वर्मा है। 

पीएम मोदी ने जबलपुर से किया चुनाव प्रचार का आगाज 

महाकौशल में जीत दर्ज करने के सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जबलपुर में रोड शो किया। पीएम मोदी विशेष विमान से जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पहुंचे जहां मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पीएम का स्वागत किया। इसके बाद वे हेलीकाप्टर से जीआरसी ग्राउंड पहुंचे और यहां से भगत सिंह चौक कटंगा पहुंचे। पीएम ने भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड शो की शुरू किया। पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री भी वाहन में मौजूद रहे जहां दोनों ने जनता का अभिवादन किया। इस दौरान पीएम ने भाषण नहीं दिया। इसके बाद रोड शो खत्म करने के बाद वे डुमना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। 

  • सम्बंधित खबरे

    रेलवे स्टेशन पर पेट्रोल टैंकर में लगी भीषण आग, कई ट्रेनों को बीच में ही रोका गया, घर छोड़कर भागे लोग 

    मध्य प्रदेश के जबलपुर के भिटोनी रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब स्टेशन पर खड़े पेट्रोल से भरे दो रेलवे टैंकरों में भीषण…

    जबलपुर आईजी को SC से जमानत खारिज होने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी रोकना पड़ा महंगा, हाईकोर्ट ने तलब कर लगाई फटकार

    जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर आईजी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत याचिका खारिज वाले 3 आरोपियों की गिरफ्तारी रोकना भारी पड़ गया।  इस मामले में हाईकोर्ट ने आईजी को कोर्ट…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!